ISL 7: नॉर्थईस्ट की जीत से शुरुआत, पर केरला ब्लास्टर्स की चुनौती होगी मुश्किल
नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल की सबसे बड़ी फ्रैंचाइजी आधारित लीग आईएसएल का आगाज हो चुका है और पहली बार इस लीग में 1 के बजाय 11 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इंडियन सुपर लीग के 7वें सीजन में मुंबई एफसी सिटी के खिलाफ जीत के साथ कैंपेन का आगाज करने वाली नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी की टीम को अब अपना दूसरा मैच केरला ब्लास्टर्स की टीम के खिलाफ खेलना है। जीएमसी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में जहां नॉर्थईस्ट युनाइटेड की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी तो वहीं ओपनिंग मैच में एटीके मोहन बागान के हाथों हार का सामना करने वाली केरला ब्लास्टर्स की टीम जल्द से जल्द की जीत की राह पर लौटना चाहेगी।
नॉर्थईस्ट युनाइटेड की टीम ने कोच गेरार्ड नुस के नेतृत्व में जहां पहले मैच में एक बेहद मजबूत डिफेंस की झलक दिखाई तो वहीं केरला ब्लास्टर्स की टीम का अटैक काफी कमजोर नजर आ रहा है। पहले मैच के दौरान केरला ब्लास्टर्स की टीम एक भी शॉट टारगेट पर नहीं लगा पाई थी और गोल का खाता खोलने में नाकाम रही है।
और पढ़ें: ISL 7: जमशेदपुर की चुनौती का सामना करने उतरेगी चेन्नइयन एफसी
मैच से पहले नॉर्थईस्ट युनाइटेड के कोच गेरार्ड नुस ने कहा,'आईएसएल के इतिहास में केरला ब्लास्टर्स सबसे शानदार टीमों में से एक रही है, वो ऐसी टीम है जिनके खिलाफ गोल करना आसान नहीं है। वो अटैकिंग गेम खेलते हैं और गोल करने के कई मौके बनाते हैं। यह एक कड़ा मुकाबला होना जा रहा है। पिछले मैच में वो हार के हकदार नहीं थे पर मोहन बागान ने उनकी तुलना में ज्यादा अच्छी फुटबॉल खेली।
वहीं केरला के कोच किबु विकूना का मानना है कि वो जानते हैं कि नॉर्थईस्ट की टीम कितनी मजबूत है और वो किसी भी तरह की गलतफहमी नहीं रखना चाहते।
उन्होंने कहा,' मुंबई के खिलाफ नॉर्थईस्ट की टीम ने शानदार मैच खेला था और वो बहुत ही अच्छी टीम है। यह तय है कि वो हमारे सामने कड़ी चुनौती पेश करने वाले हैं।
और पढ़ें: मिक्सड मार्शल आर्टस में फिर जौहर दिखाने उतरेंगी रितु फोगाट, सामने आई नई तारीख
गौरतलब है कि नॉर्थईस्ट की टीम ने केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ खेले गये अपने पिछले 4 मैचों में सिर्फ जीत हासिल की है, तो वहीं केरला की टीम जीत की राह तलाश रही है। पिछले सीजन की बात करें तो केरला और नॉर्थईस्ट की टीम ने सबसे खराब डिफेंस किया था, दोनों ही टीमों को केवल तीन ही क्लीन शीट मिले थे।
वहीं केरला के लिये यह इस सीजन भी जारी है, जिसके पिछले मैच में डिफेंस की गलती के चलते ही मोहन बागान ने गोल दागा था और जीत हासिल की थी। कोच विकुना का मानना है कि समय के साथ चीजें बेहतर होंगी और टीम सुधार की राह पर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
