For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 2020-21: पहली बार लीग विनर्स शील्ड का खिताब जीतने के लिए मोहन बागान से भिड़ेगी मुंबई सिटी

ISL 2020 21 Mumbai City FC will face ATK Mohun bagan to make place in league Winners Shield: नई दिल्ली। मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान और मुम्बई सिटी एफसी हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और अब दोनों टीमें रविवार को यहां बोम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में पहली बार लीग विनर्स शील्ड का खिताब जीतने के लिए एक-दूसरे से भिड़ेगी। लीग में अपने प्रदर्शन में निरंतरता रखने वाली दोनों टीमें इस सीजन में अधिकतर समय तक टॉप स्थान पर रही है। जनवरी तक मुम्बई सिटी टॉप पर थी तो उसके बाद से उनके प्रतिद्वंद्वी एटीके मोहन बागान टॉप पर है। दोनों टीमों का यह अंतिम लीग मैच है, जहां वे टॉप स्थान के साथ साथ एएफसी चैंपियंस लीग में भी जगह बनाना चाहेंगे।

दोनों टीमें इस सीजन में पिछली बार जब एक-दूसरे से भिड़ी थी तो मुम्बई जीती थी। लेकिन मुम्बई के कोच सर्जियो लोबेरा का कहना है कि रविवार को होने वाला मैच पहले लेग से अलग होगा।

उन्होंने कहा, 'पहला लेग दूसरी तरह का मुकाबला था, जहां हमने तीन अंक लिए थे, लेकिन अगला मैच फाइनल है। हमें जीत के लिए खेलने की जरूरत है। यह ऐसा गेम नहीं है, जोकि हम पहले खेले हैं। यह केवल तीन अंक को लेकर नहीं है बल्कि फाइनल जीतने को लेकर है।'

और पढ़ें: विराट कोहली के डिप्रेशन वाले बयान पर फारुख इंजीनियर ने उठाये सवाल, अनुष्का को लेकर किया कमेंट

यह मैच बेस्ट अटैक और बेस्ट डिफेंस के बीच का होगा। मुम्बई ने अब तक 33 गोल किए हैं जबकि एटीकेएमबी ने केवल 13 ही गोल खाएं है साथ ही उसने 10 क्लीन शीट भी रखे हैं।

उन्होंने कहा, 'उनके पास अच्छा डिफेंस है। लेकिन साथ ही उनका आक्रमण भी अच्छा है। हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम अपनी शैली के हिसाब से खेलें और अपना पेशन दिखाएं क्योंकि उनके खिलाफ आसान नहीं होने वाला है।'

दूसरी तरफ, एटीके मोहन बागान के कोच एंटोनियो लोपेज हबास ने अपनी टीम से कहा है कि वे जीत से कम कुछ भी मंजूर नहीं है।

और पढ़ें: IND vs ENG: ICC से मोटेरा पिच की शिकायत करने को लेकर जानें क्या बोले इंग्लैंड कोच

उन्होंने कहा, 'हमने ड्रॉ के लिए नहीं बल्कि जीत की तैयारी की है। यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा(अगर हम क्वालीफाई करते हैं)। हम तीन अंक के लिए खेलेंगे। हमें अपना ध्यान केंद्रित करना होगा क्योंकि हम एक ऐसे प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेलेंगे, जोकि अटैकिंग में बेहद मजबूत है।'

Story first published: Saturday, February 27, 2021, 18:05 [IST]
Other articles published on Feb 27, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+