For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 2020-21: जीत की तलाश में बेंगलुरू का सामना करने उतरेगी नॉर्थईस्ट एफसी

ISL 2020 21 North East FC va Bengaluru FC Match Preview: नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी (NorthEast UFC) और बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) के पास अलग करने के लिए कुछ बचा नहीं है। दोनों टीमों ने सीजन की शानदार शुरुआत की थी और वे एक समय टॉप-4 में थे, लेकिन अब वे नीचे खिसक चुकी हैं। दोनों टीमें अब वापसी करने का लक्ष्य लेकर मंगलवार को वॉस्को के तिलक मैदान पर एक-दूसरे से भिड़ेंगी। हाईलैंडर्स के नाम से मशहूर नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी (NorthEast UFC) लगातार दो जबकि बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) लगातार चार हार झेल चुकी है। बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) के हाईलैंडर्स से एक अंक ज्यादा है और वह छठे स्थान पर है। दोनों टीमों ने जितने गोल किए हैं, उससे ज्यादा वे खा चुके हैं। नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी (NorthEast UFC) को पिछले छह मैचों से एक भी जीत नहीं मिली है।

बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) और नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी (NorthEast UFC) पिछली बार जब एक-दूसरे से भिड़ी थी, तो नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी (NorthEast UFC) ने दो गोल से पीछे होने के बावजूद बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) को 2-2 से ड्रॉ पर रोका। नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी (NorthEast UFC) के मुख्य गेरार्ड नुस निलंबित होने के कारण इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे और सहायक कोच एलिसन खार्सटिव नुस की कमी की भरपाई करेंगे।

और पढ़ें: AUS vs IND: ब्रिस्बेन टेस्ट से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, अब सीरीज से बाहर हुए विहारी

एलिसन ने कहा, 'मुख्य बात यह है कि हम न केवल नकारात्मक पर बल्कि सकारात्मक भी ध्यान केंद्रित करते है। मंगलवार को सीजन के दूसरे चरण का हमारा पहला मैच है और यह एक नया दिन है, जो हमारे लिए एक नई शुरूआत है। मुझे यकीन है कि खिलाड़ी एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन कर सकते है।'

बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) अपने मुख्य कोच कार्ल्स कुआड्रॉट से नाता तोड़ चुकी है और अंतरिम कोच नौशाद मूसा टीम का कार्यभार संभाल रहे हैं। हालांकि मूसा भी टीम की किस्मत नहीं बदल सके और बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) को ईस्ट बंगाल के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

मूसा ने कहा, 'मैच से पहले (ईस्ट बंगाल के खिलाफ) हम परिणाम को लेकर चिंतित नहीं थे और हम इस भावना के साथ उतरते हैं कि हमने अपना शतप्रतिशत दिया। बेशक, जीत महत्वपूर्ण है। लेकिन पिछले मैच में हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि हम जिस तरह से खेलना चाहते हैं, उस पर विश्वास था। मुझे लगता है कि मैं ऐसा करने में सफल रहा, जो अगले मैच में हमारी मदद करेगा।'

और पढ़ें: AUS vs IND: सिडनी में पेनकिलर की भारी डोज लेकर खेले पंत-विहारी, दर्द से झुकना भी था मुश्किल

मूसा का मानना है कि हाईलैंडर्स के खिललाफ होने वाले मैच से बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) को खुद को परखने का बेहतर मौका मिलेगा।

मूसा ने कहा, 'मैं नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी (NorthEast UFC) को देख रहा हूं। वे खराब टीम नहीं हैं। जब हम उनसे पिछली बार भिड़े थे तो हमने 2-2 से ड्रॉ खेला था। वे एक ऐसी टीम हैं जो लड़ती है। हम तनावमुक्त नहीं हो सकते। हमारे खिलाड़ी अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों से अवगत हैं और यह समझना महत्वपूर्ण है कि हम लीग में कहां खड़े हैं। हमारे पास अभी 10 मैच हैं और हो सकता है कि यहां से अच्छी शुरूआत (बाकी टूर्नामेंट के लिए) मिले। हम नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी (NorthEast UFC) के खिलाफ मैच जीतने की कोशिश करेंगे।'

Story first published: Monday, January 11, 2021, 19:05 [IST]
Other articles published on Jan 11, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+