For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 2020-21: पिछले सीजन की खराब फॉर्म को भुला हैदराबाद का सामना करने उतरेगी ओडिशा

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल की सबसे बड़ी घरेलू लीग हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के 7वें सीजन का आगाज हो चुका है और इस सीजन के चौथे मैच में सोमवार को दो ऐसी टीमों का सामना होगा जो पिछले सीजन के अपने खेल को एक बुरे सपने की तरह भुला कर इस सीजन नई शुरुआत करने उतरेंगी।बोम्बोलिम के जीएमसी एथलेटिक स्टेडियम में सोमवार को ओडिशा एफसी की टीम का सामना हैदराबाद एफसी के साथ होगा। दोनों टीमों के लिये पिछला सीजन किसी बुरे सपने की तरह था जहां पर हैदराबाद की टीम को खेले गये 18 मैचों में से सिर्फ 2 में ही जीत हासिल हुई थी तो वहीं 12 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

हैदराबाद की टीम ने पिछले सीजन 10वें पायदान पर सीजन समाप्त किया था और खराब डिफेंस के चलते 39 गोल खाये थे और सीजन के पहले 5 में से 4 में हार का सामना किया था। वहीं एफसी हैदराबाद की टीम भी गोल खाने में उनसे ज्यादा पीछे नहीं थी और उसने 31 गोल खाये थे।

और पढ़ें: ISL 7: गोवा से पिछड़ने के बावजूद बेंगलुरू ने खेला ड्रॉ, एगुलो ने बचाया

वहीं नये सीजन में नई शुरुआत की राह देख रहे ओडिशा एफसी के कोच स्टुअर्ट बाक्सटर का मानना है कि उनकी टीम के लिये यह आंकड़े महज एक नंबर हैं और वो इस सीजन एक नई शुरुआत करने उतरेंगे।

सोमवार को होने वाले मैच से पहले बाक्सटर ने कहा, 'यह आंकड़े महज इतिहास है और इनसे किसी को कोई मदद नहीं मिलती। इस सीजन हमें दो नई टीमें मिली हैं जिनके पास नये खिलाड़ी मौजूद हैं और हमें भी नये खिलाड़ी मिले हैं। अब चीजें काफी बदल गई हैं और आपको इस सीजन हैदराबाद की टीम का एकदम अलग रूप देखने को मिलेगा।'

उल्लेखनीय है कि हैदराबाद की टीम ने इस बार ब्राजील के स्ट्राइकर डिएगो मौरिसियो और राज्य के उभरते खिलाड़ी मार्सेलिन्हो को टीम में शामिल किया है जो कि किसी भी पल मैच को बदलने का दम रखते हैं।

बॉक्सटर ने कहा, 'मुझे लगता है की आप खिताब जीतने के लिये सिर्फ कुछ खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं हो सकते। यह काफी जोखिम भरा होगा। अगर आपकी टीम कुछ खिलाड़ियों के बिना भी आरामदायक खेल दिखाने में सक्षम होती है तो आप अपनी टीम को एक नये स्तर पर ले गये हैं, हम इसी पर काम कर रहे हैं।'

और पढ़ें: क्या अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापस लौटेंगे एबी डिविलियर्स, जानें क्या बोले हेड कोच मार्क बाउचर

वहीं हैदराबाद के लिये इस नये सीजन कोचिंग कर रहे मैनुअल मारक्वेज रोका का मानना है कि पिछला सीजन एक बुरा सपना था जिसे भुलाकर उनकी टीम आगे बढ़ना चाहेगी और इस सीजन एक नई शुरुआत करेगी।

उन्होंने कहा,'हमारे लिये पहले मैच में जीत हासिल करना काफी जरूरी है, हालांकि एक मैच में हार का मतलब है कि आपको बाकी 19 मैचों में जीत हासिल करनी होगी। इस साल हमारे पास रोहित दानू, लिस्टन कोलाको और आकाश मिश्रा जैसे युवा खिलाड़ी मौजूद हैं जिनमें काफी क्षमता है। मुझे यकीन है कि वे भविष्य मं हैदराबाद के लिए बेहतर संपत्ति बन सकते हैं।'

Story first published: Monday, November 23, 2020, 5:25 [IST]
Other articles published on Nov 23, 2020
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+