ISL 2021-22: हैदराबाद एफसी ने बढ़ाई बेंगलुरू की मुश्किलें, पहली बार सुनील छेत्री की टीम को हराया

ISL 2022
Photo Credit: ISL Media

नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग के 8वें सीजन में सुनील छेत्री की बेंगलुरू एफसी के खराब प्रदर्शन का दौर 22वें मैच में भी जारी रहा, जहां पर उसे बाम्बोलिम के एथलेटिक्स स्टेडियम में हैदराबाद एफसी की टीम के खिलाफ 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद एफसी की टीम ने यह गोल 7वें मिनट ही अपने नाम कर लिया था, जिसके बाद बेंगलुरू एफसी की टीम समय खत्म होने तक बराबरी का गोल ढूंढती रही लेकिन उसके खिलाड़ी गोल बॉक्स का नेट ढूंढ पाने में नाकाम रहे। नतीजन बेंगलुरु की टीम को हार का सामना करना पड़ा और अब वो 5 मैचों में 4 अंक के साथ अंकतालिका में 9वें पायदान पर खिसक गई है।

वहीं पर हैदराबाद एफसी की टीम ने इस जीत के साथ 4 मैचों में 7 अंक हासिल कर लिये हैं और हीरो इंडियन सुपर लीग के प्वाइंटस टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। अंकतालिका में फिलहाल मुंबई सिटी एफसी की टीम पहले पायदान पर काबिज है जबकि जमशेदपुर एफसी की टीम दूसरे पायदान पर जमी हुई है, दोनों के बीच गुरुवार को पहले स्थान पर कब्जा बनाने के लिये भिड़ंत देखने को मिलेगी।

और पढ़ें: ISL 2021-22: डिफेंडिंग चैम्पियन को मिलेगी टॉप पर रहने की चुनौती, जमशेदपुर एफसी से भिड़ेगी मुंबई

जीएमसी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले का एकमात्र गोल नाईजीरिया के लिए 2002 का फीफा वर्ल्ड कप खेल चुके अनुभवी फॉरवर्ड बार्थोलोमेव ओग्बेचे ने सातवें मिनट में दागा। इस शुरुआती गोल के बाद बेंगलुरू पर पहली बार जीत हासिल करने के लिए हैदराबाद की टीम ने 83 मिनट तक मैच में अपने ऊपर गोल नहीं होने दिया।

मैच के सातवें मिनट में हैदराबाद एफसी को शुरुआती बढ़त मिल गई, जब नाईजीरिया फॉरवर्ड बार्थोलोमेव ओग्बेचे ने गोल किया। लेफ्ट बैक आशीष मिश्रा बाएं फ्लैंक पर ओवर लैपिंग करते हुए रोशन नाओरेम को छकाने के बाद आगे बढ़े और फिर उन्होंने अपने दाहिने ओग्बेचे को पास दिया। ओग्बेचे ने एक शानदार किक लगाई और गेंद बेंगलुरू के डिफेंडर के हल्के से डिफ्लेक्ट होकर गोलकीपर गुरप्रीत संधू को छकाती हुई गोलपोस्ट के अंदर चली गई और स्कोर 1-0 हो गया।

और पढ़ें: IND vs SA: टी20 के बाद अब वनडे प्रारूप के कप्तान बने रोहित शर्मा, विराट कोहली से छिनी कमान

पहला हाफ पूरी तरह से हैदराबाद एफसी के नाम रहा। बॉल पोजीशन 60 फीसदी के साथ हैदराबाद के पक्ष में रही। मिडफील्ड में भी दबदबा रहा। वहीं उसके चारों डिफेंडर भी सॉलिड रहे, जिन्होंने भारतीय स्टार सुनील छेत्री समेत बेंगलुरू के फॉरवर्ड्स को कोई अवसर नहीं दिया। हैदराबाद के फॉरवर्ड रोहित दानू और लेफ्ट बैक आशीष मिश्रा ने अपनी स्पीड के जरिये लेफ्ट फ्लैंक से प्रभावी खेल दिखाया। लिहाजा, हैदराबाद के ज्यादातर हमले लेफ्ट फ्लैंक से हुए। एकमात्र गोल भी उसी छोर से हुआ, जिसमें आशीष की भूमिका रही। आशीष की तेज स्पीड के कारण रोशन नाओरेम को येलो कार्ड देखना पड़ा।

दूसरे हाफ में बेंगलुरू के खिलाड़ियों ने कुछ सुधरा हुआ खेल दिखाया और गोल के कुछ अवसर भी बनाए। लिहाजा, हैदराबाद की लय पर हल्का सा ब्रेक लगा। बेंगलुरू के खिलाड़ियों के बेहतर खेल से ब्राजीली फॉरवर्ड क्लेंटन सिल्वा को गोल करने के चार अवसर मिले लेकिन वह हर बार चूक गए। जहां तक आईएसएल में दोनों टीमों के बीच आपसी मुकाबलों को देखें, तो हैदराबाद ने पहली बार बेंगलुरू को हराया है। इससे पहले बेंगलुरू, हमेशा ही हैदराबाद के खिलाफ अपराजय रही है। दोनों के बीच खेले गए पिछले चार मैचों में बेंगलुरू ने एक मैच जीता है और शेष तीन ड्रा खेले हैं। इस मैच में भी सुनील छेत्री की खराब फॉर्म जारी रही। क्योंकि भारत के दिग्गज फॉरवर्ड इस सीजन के अपने पांचवें मैच में भी गोल नहीं दाग सका है।

Story first published: Wednesday, December 8, 2021, 21:58 [IST]
Other articles published on Dec 8, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+