ISL 2021-22: कोलकाता डर्बी में एटीके मोहन बागान ने बनाया दबदबा, ईस्ट बंगाल को 3-0 से रौंदा

ISL 2022
Photo Credit: ISL Media

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल की सबसे बड़ी लीग आईएसएल के 8वें सीजन का आगाज हो चुका है और शनिवार को फैन्स को टूर्नामेंट का पहला सबसे बड़ा मैच देखने को मिला जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार रहता है। इंडियन सुपर लीग का सबसे रोमांचक मैच कोलकाता डर्बी के रूप में एटीके मोहन बागान और एससी ईस्ट बंगाल की टीमों के बीच खेला गया जिसमें मोहन बागान की टीम ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित कर दिया। एकतरफा जीत के साथ कैंपेन का आगाज करने वाली एटीके मोहन बागान की टीम जब वास्को के तिलक मैदान स्टेडियम में उतरी तो उसका सिर्फ एक लक्ष्य था कि हीरो इंडियन सुपर लीग में उसे अपना दबदबा बरकरार रखना है।

90 मिनट बाद जब मैच खत्म हुए एससी ईस्ट बंगाल के खिलाफ एटीके मोहन बागान की 3-0 की स्कोरलाइन ने साफ कर दिया कि वह जिस लक्ष्य के साथ उतरे हैं उसमें कामयाब रहे हैं। कोलकाता डर्बी के पहले मैच में एटीके मोहन बागान की टीम ने एकतरफा अंदाज में जीत हासिल कर ली और 100 से चली आ रही इस प्रतिद्वंदिता में 123वां मुकाबला मुकाबला अपने नाम किया।

और पढ़ें: IND vs ENG: अब मुंबई टेस्ट में भी दर्शक आयेंगे नजर, स्टेडियम में एंट्री पर मिली हरी झंडी

उल्लेखनीय है कि दोनों टीमों के बीच पिछले 100 सालों में अब तक 372 बार मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें एससी ईस्ट बंगाल की टीम ने 129 बार जीत हासिल की है जबकि मोहन बागान के खाते में 123 जीत आयी है। एटीके मोहन बागान के लिये तीनों गोल पहले ही हाफ में आ गये थे, जबकि ईस्ट बंगाल की टीम पूरे समय वापसी की कोशिश ही करती नजर आयी लेकिन वापसी नहीं कर सकी।

एटीके मोहन बागान के लिये रॉय कृष्णा ने 12वें मिनट में गोल कर हर डर्बी मैच में अपना खाता खोलने के रिकॉर्ड को बरकरार रखा, वहीं 2 मिनट बाद मनवीर सिंह ने 14वें मिनट में दूसरा गोल दागकर टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया। टीम के लिये लिस्टन कोलाको ने 23वें मिनट में तीसरा गोल दागकर बढ़त को सुनिश्चित जीत में तब्दील कर दिया।

और पढ़ें: IND vs NZ: टेस्ट क्रिकेट के सबसे लकी क्रिकेटर बनें टॉम लैथम, नाम किये कई रिकॉर्ड फिर भी शतक से चूके

मैच की शुरुआत में एससी ईस्ट बंगाल की टीम मजबूती के साथ बढ़ती नजर आ रही थी और उन्होंने मोहन बागान के डिफेंस का भी टेस्ट लिया, हालांकि किसी को अंदाजा नहीं था कि उनके सामने कौन सा तूफान आने वाला था। मोहन बागान ने 100 सेकेंडस के अंदर दो लगातार गोल दागकर एससी ईस्ट बंगाल को सकते में डाल दिया और 9 मिनट बाद लिस्ट कोलाको ने खाली पड़े नेट पर तीसरा गोल दागकर जीत सुनिश्चित कर दी। ईस्ट बंगाल की टीम को खुद को मिले मौकों को भुना पाने में नाकाम रही और मोहन बागान के डिफेंस को भेदकर एक भी गोल नहीं कर सकी।

गौरतलब है कि लगातार दो जीत के साथ एटीके मोहन बागान की टीम अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई है और जमशेदपुर एफसी से दो अंक आगे हैं। एटीके मोहन बागान को अपना अगला मुकाबला मौजूदा चैम्पियन मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ खेलना है जबकि ईस्ट बंगाल की टीम ओडिशा एफसी के सामने खेलती नजर आयेगी।

Story first published: Saturday, November 27, 2021, 22:34 [IST]
Other articles published on Nov 27, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+