ISL 2021-22: चेन्नइयन एफसी के डिफेंस का जवाब ढूंढने में नाकाम रही नॉर्थइस्ट एफसी, ड्रॉ पर खत्म हुआ मैच
नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग में शुक्रवार की शाम को मौकों को न भुना पाने वाली रही, जहां पर चेन्नइयन एफसी की टीम को वास्को के तिलक मैदान पर एससी ईस्ट बंगाल के खिलाफ डिफेंस में काफी मुश्किलात का सामना करना पड़ा और मैच एक गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस मैच के साथ ही चेन्नइयन एपसी की टीम के पास 7 अंक हो गये हैं और वो टॉप पर पहुंच गई है, जबकि एससी ईस्ट बंगाल की टीम लगातार दो बड़ा हार के बाद 9वें पायदान पर पहुंच गई है। ओडिशा एफसी की टीम के खिलाफ मिली हार के बाद एससी ईस्ट बंगाल की टीम ने कई बदलाव किये और शुरुआत में ही डैनियल चीमा चुक्वू, अमरजीत सिंह कियाम को मैदान पर उतारा।
वहीं पर चोटिल अरिंदम भट्टचार्य की जगह पर सुवम सेन को मैच में बरकरार रखा। मैच में पहली बार गोलकीपर मिरलन मुरजेव की काबिलियत को तब परखा गया जब लालियानजुआला चगांत ने प्वाइंट ब्लैंक रेंज पर सीधा बॉल को मारा, हालांकि वो गेंद को पकड़ने में कामयाब रहे। चेन्नइयन ने पहले हाफ में अपना दबदबा बरकरार रखा जहां पर आमिर देरविस्विक ने 25वें मिनट में लगभग खुद के गोल में गेंद को मार ही दिया था। चगांत के लो क्रॉस को डिफलेक्ट करने के चक्कर में आमिर ने लगभग गोल को अपने ही बॉक्स में मार दिया था लेकिन सौभाग्य से गेंद बॉक्स के साइड नेट में लगकर बाहर चली गई।
और पढ़ें: IPL की वो टीमें जिन्हें छोड़ने के बाद वापस नहीं लौटना चाहते हैं खिलाड़ी
उल्लेखनीय है कि दोनों टीमों के लिये कई बार गोल करने के हाफ चांसेस नजर आये लेकिन कोई भी टीम उसे गोल में तब्दील कर पाने में सफल नजर नहीं आयी। पहले हाफ के बाद आदिल खान और राजु गायकवाड़ को बदलाव के रूप में लाया गया, हालांकि इसके बाद भी एससी ईस्ट बंगाल की डिफेंसिव एप्रोच ही खेल में नजर आयी।
चेन्नइयन जो इस टूर्नामेंट में अब तक काफी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे और फैन्स को पुराने दिन की याद दिला रहे थे अचानक से मैच के आखिरी पलों में फिनिश कर पाने में नाकाम रहे और ऐसा लगा जैसे उनकी काबिलियत कहीं गायब हो गई है।
और पढ़ें: IPL 2022: आखिर क्यों मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को नहीं किया रिटेन, हो सकते हैं यह कारण
गौरतलब है कि आखिरी क्वार्टर में एससी ईस्ट बंगाल को मैच के आखिरी मिनट में लगातार कई मौके मिले जिस पर उसने किक पर किक मारकर गोल करने की कोशिश की लेकिन जैसा की पूरे मैच में देखने को मिला गेंद बॉक्स के अंदर नहीं जा सकी। अंत में दोनों टीमों की मेहनत पर पानी फिर गया और एक गोलरहित ड्रॉ के साथ मैच समाप्त हो गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications