ISL 2021-22: बॉक्सिंग डे मैच में केरला ब्लास्टर्स को झटका देने उतरेगा जमशेदपुर एफसी
नई दिल्ली। क्रिसमस के बाद त्यौहारी जश्न के बीच केरला ब्लास्टर्स एफसी और जमशेदपुर एफसी रविवार को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 में जब एक-दूसरे का सामना करेंगी, तब केरला की टीम अपने अपराजित रहने के सिलसिले को "सातवें आसमान" तक पहुंचने की कोशिश करेगी, जबकि जमशेदपुर उसके इस अभियान पर ब्रेक लगाने का प्रयास करेगी। वास्को डे गामा स्थित तिलक मैदान स्टेडियम पर खेले जाने बॉक्सिंग डे ब्लॉकबस्टर के दौरान दो ऐसे पक्ष दिखाई दिखेंगे, जो न केवल अंक तालिका में शीर्ष चार पर मौजूद हैं बल्कि शानदार फॉर्म में भी हैं।
दोनों ही टीमें पिछले कुछ मैचों से ताबड़तोड़ हमले करके आसानी से स्कोरिंग कर रही हैं और डिफेंस में भी सुदृढ़ खेल दिखा रही हैं। केरला आईएसएल सीजन 21-22 के दौरान पिछले छह मैचों से अपराजित रही है जबकि जमशेदपुर भी अपने पिछले दो मुकाबलों में हारी नहीं है।
और पढ़ें: जब कोहली से छिनी वनडे की कप्तानी तो क्या कोच द्रविड़ ने की थी बात, अब खुद राहुल ने किया खुलासा
जमशेदपुर को पिछले मैच में बेंगलुरू एफसी से 0-0 का ड्रा खेलना पड़ा था लेकिन ग्रेग स्टीवर्ट की सफलता के दम पर मैन ऑफ स्टील विपक्षी गोलपोस्ट के सामने काफी सफल रहे हैं। केरला की टीम अब तक शानदार रही है और कुछ खिलाड़ी के शानदार प्रदर्शन, खासतौर से विपक्षी गोलपोस्ट के समक्ष, के दमपर उसने पिछले साल की निराशाओं को पीछे छोड़ दिया है। केरला ने पिछले मैच में चेन्नइयन एफसी को 3-0 से हराकर उसकी मजबूत डिफेंस की पोल खोल दी थी।
केरला के हेड कोच इवान वुकोमेनोविक ने कहा, "हमने निरंतरता बनाए रखी है और खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस तरह आप फुटबॉल में बेहतर होते जाते हो। हमने पिछला सीजन अंतिम से ठीक ऊपर के स्थान पर समाप्त किया था। लिहाजा, हमें अपने पक्ष में माहौल के बनाए रखने की जरूरत है। फुटबॉल में लय बनाए रखने का खेल है और इसे मैच दर मैच बरकरार रखने की जरूरत होती है।"
जमशेदपुर 12 अंक लेकर तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि केरला के भी 12 अंक ही है और वो चौथे स्थान पर है। दोनों ही टीमों ने अपने सात मैचों में से तीन जीते हैं और तीन ड्रा खेले हैं। कल मिलने वाली जीत किसी एक टीम को अंकों के मामले में शीर्षस्थ मुंबई सिटी एफसी की बराबरी पर पहुंचा देगी।
और पढ़ें: IND vs PAK: अब एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत को हराया, मैच की आखिरी गेंद पर निकला नतीजा
जमशेदपुर के कोच ओवेन कोयले ने कहा, "मैं हर मैच को लेकर उत्साहित हूं, खासकर जब आप केरला ब्लास्टर्स जैसी अच्छी टीम के साथ खेल रहे हों। उनके पास एक उत्कृष्ट कोच है, जो फुटबॉलीय रूप से ज्ञानवान होने के अलावा एक अच्छा इंसान भी है। मुझे लगता है कि केरला अच्छे विदेशी और भारतीय खिलाड़ी को अच्छा मिश्रण है। वो एक खतरनाक टीम है। ये एक ऐसी टीम है जिससे हम खेलना चाहते हैं।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications