For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 2021-22: हार की हैट्रिक पर लगाम लगाने उतरेगा नॉर्थइस्ट युनाइटेड, ईस्ट बंगाल से होगा सामना

ISL 2022
Photo Credit: ISL Media

नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के 8वें सीजन का 32वां मैच शुक्रवार को फतौर्डा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पर इस सीजन अंकतालिका में सबसे फिसड्डी साबित हुई दो टीमें नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी और एससी ईस्ट बंगाल जीत की राह पर लौटने के लिये एक-दूसरे से भिड़ेंगी। जहां नॉर्थईस्ट युनाइटेड की टीम अपने पिछले दो मैच में लगातार हार का सामना करके आ रही है और इस मैच में हार की हैट्रिक होने से बचने के लिये मेहनत करती नजर आयेगी, तो वहीं पर एससी ईस्ट बंगाल की टीम जीत का खाता खोलना चाहेगी। ईस्ट बंगाल की टीम इस सीजन अब तक एक भी मैच में जीत हासिल नहीं कर सकी है।

एकमात्र भारतीय हेड कोच खालिद जमील की टीम नॉर्थईस्ट युनाइटेड अपने पिछले मैच में हैदराबाद एफसी से करारी शिकस्त खा चुकी है। लेकिन अब उसका सामना ईस्ट बंगाल के रूप में ऐसे प्रतिद्वंद्वी से होगा, जिसका एक टीम के तौर पर आत्मविश्वास बहुत गिरा हुआ है और वो बिना जीत हासिल किए तालिका में सबसे निचले स्थान पर है। नॉर्थईस्ट युनाइटेड ने हीरो आईएसएल 21-22 सीजन के दौरान ओपन प्ले में 11 गोल खाए हैं, जो कि अन्य टीमों से कहीं ज्यादा है, जो कि उसके रक्षात्मक संकट की ओर संकेत करता है।

और पढ़ें: जानें क्यों साउथ अफ्रीका में फिर तय है भारत की हार, 3 कारण जिसके चलते इतिहास रचने में नाकाम रहेगी विराट सेना

ईस्ट बंगाल की तरह ही हाईलैंडर्स भी खिलाडियों की चोट की समस्या से जूझ रहे हैं। लेकिन उनके पास वीपी सुहैर के रूप में एक ऐसा खिलाड़ी है, जिसके प्रदर्शन में निरंतरता रही है। सुहैर इस सीजन में अब तक 478 मिनट तक खेल चुके हैं और उनके नाम एक गोल और एक असिस्ट है।

जमील ने खुलासा किया, "हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही है। चोट के कारण हमें कई खिलाड़ियों की सेवाएं नहीं मिली है। मैं कोई बहाना नहीं बना रहा हूं लेकिन मुझे किसी भी मैच के लिए सभी छह विदेशी खिलाड़ी फिट नहीं मिले। डेशॉर्न ब्राउन की चोटिल हैम्स्ट्रिंग का इलाज चल रहा है। खास्सा कमारा और हर्नान सैन्टाना का भी खेलना संदिग्ध है। मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि टीम का मनोबल गिरा हुआ है। फुटबॉल में, कभी-कभी आपको वह नहीं मिलता है जो आप चाहते हैं, इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम अच्छा खेले या फिर बुरा। केवल तीन अंक मायने रखते हैं।"

और पढ़ें: विराट कोहली के बयान पर बहुत ज्यादा खफा है BCCI, जानें अब क्या उठा सकता है कदम

रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड की शुरुआत इस सत्र में पिछले सीजन की तरह रही है। वो अब तक खेले छह मैचों में एक भी जीत हासिल नहीं कर सकी है। अर्दम भट्टाचार्य, जैकीचंद सिंह और डैरेन सिदोएल के चोटिल होने से टीम की मुश्किलें बढ़ी हैं। ईस्ट बंगाल एक अव्यवस्थित इकाई की तरह दिखती हैं और अब तक खेले मैचों में गुणवत्ता की कमी है। कोलकाता की टीम ने पिछले मैच में केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेला था उसे नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के खिलाफ एक पायदान ऊपर जाने की उम्मीद होगी।

ईस्ट बंगाल के स्पेनिश कोच जोस मैनुएल डिआज ने कहा, "हम कुछ मैचों में जीत के करीब पहुंच गए थे। लेकिन हम मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रहे। हम नॉर्थईस्ट के खिलाफ गलतियां करने का जोखिम नहीं उठा सकते। वे पिछली बार सेमीफाइनल में खेले थे, हम उन्हें हल्के में नहीं ले सकते।"

Story first published: Thursday, December 16, 2021, 18:18 [IST]
Other articles published on Dec 16, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+