ISL 2021-22: जीत की राह पर लौटना चाहेगी नॉर्थइस्ट युनाइटेड, मुंबई के सामने दिखानी होगी बहादुरी
नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के 42वें लीग मुकाबले में जब नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी की टीम सोमवार को फतौर्डा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में उतरेगी तो उसका सामना अंक तालिका में टॉप पर चल रही मुंबई सिटी एफसी से होगा। दोनों ही टीमें इस मैच में जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेंगी, हालांकि नॉर्थइस्ट युनाइटेड की टीम को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिये मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ बहादुरी दिखानी होगी। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ग्यारह टीमों की अंक तालिका में नौवें स्थान पर हैं और आठ मैचों में केवल दो बार ही जीत दर्ज कर सकी है।
नॉर्थइस्ट यूनाइटेड हाईलैंडर्स की टीम को पिछले मैच में भले ही एटीके मोहन बगान से हार मिली हो लेकिन उन्होंने लड़ने का माद्दा दिखाया था। भारतीय कोच खालिद जमील के लड़के क्रिसमस के दो दिन बाद मुंबई सिटी के खिलाफ मैच जीतकर अपने प्रशंसकों के लिए धूम धड़ाका करने को आतुर होंगे।
और पढ़ें: Vijay Hazare Final: दिनेश कार्तिक के शतक पर भारी पड़ी शुभम की पारी, हिमाचल प्रदेश ने जीता पहला खिताब
कोच जमील ने कहा, "मुंबई एक अच्छी टीम है। हमें सकारात्मक रहना चाहिए। हम उनको हरा सकते हैं और हमें विश्वास बनाए रखने की जरूरत है। हमें एक टीम और एक ईकाई में रहना चाहिए।"
वहीं पर अपने पिछले मैच में मुंबई सिटी एफसी की टीम को केरला ब्लास्टर्स के हाथों 0-3 की हार का झटका लगा और वे नॉर्थईस्ट यूनाइटेड में निरंतरता की कमी और टीम संतुलन में अभाव का फायदा उठाकर जीत की राह फिर से पकड़ने के लिए उतावले होंगे। मुंबई को यकीन है कि केरला के हाथों मिली हार उसकी शानदार फॉर्म में केवल झटका मात्र था। कोच डेस बक्घिंम की टीम के सात मैचों से 15 अंक हैं और वो अगामी मैच में जीत से अपने शीर्ष स्थान को मजबूती देने की कोशिश करेगी।
कोच बक्घिंम ने कहा, "इस लीग में खेल रही हर टीम किसी को भी हराने में सक्षम है। हमने न केवल अपने मैचों में ऐसा होते देखा है बल्कि पूरी लीग में यह हुआ है। हमारा काम तैयारी करना और सुनिश्चित करना है कि हम कड़ी मेहनत करते रहें।"
और पढ़ें: IND vs SA: मयंक-राहुल के दम पर भारत की रिकॉर्ड शुरुआत, 11 साल बाद भारत ने किया यह कारनामा
मुंबई सिटी और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के बीच पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो दोनों एक-दूसरे से 14 बार खेल चुके हैं। हाईलैंडर्स की टीम ने 5 मैच जीते हैं जबकि मुंबई की टीम को को 7 मुकाबलों में जीत मिली है। मुंबई ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के खिलाफ किसी भी अन्य विपक्षी टीम के मुकाबले सबसे ज्यादा मैच जीते हैं। लिहाजा, मुंबई का पलड़ा कल भारी रहने वाला है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications