For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 2021-22: जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी बेंगलुरू एफसी, सामने होगी ईस्ट बंगाल की चुनौती

ISL 2022
Photo Credit: ISL Media

नई दिल्ली। हीरो आईएसएल के 8वें सीजन में 7 मैचों के लंबे इंतजार के बाद मिली पहली जीत के बाद बेंगलुरू एफसी की टीम लय को बरकरार रखना चाहेगी। पिछले मैच में मिली जीत से उत्साहित बेंगलुरू एफसी जब मंगलवार को एससी ईस्ट बंगाल के खिलाफ हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के लीग मैच के लिए बैम्बोलिम स्थित जीएमसी एथलेटिक स्टेडियम में उतरेगा, तो उसका इरादा जीत की लय आगे बढ़ाना होगा। वहीं, ईस्ट बंगाल का लक्ष्य इस सीजन में अपनी पहली जीत हासिल करना होगा।

सात मैचों तक जीत से दूर रहने के बाद ब्लूज अपनी दूसरी जीत से नए जोश में हैं और नए साल की शुरुआत नई ऊर्जा से करेंगे। जर्मन कोच मार्को पेज्जैउली की टीम ने अपने पिछले मैच में चेन्नइयन एफसी के खिलाफ जुझारू क्षमता दिखाई थी। यह दमखम उनके हाल के तीन मुकाबलों में नहीं दिख रहा था, जो कि इस टीम का मूल है।

और पढ़ें: 'करियर बचाने के लिये बची है सिर्फ एक पारी', पुजारा-रहाणे के फ्लॉप शो पर पूर्व कप्तान ने सुनाया फैसला

मार्को पेज्जैउली ने कहा, "जहां तक एससी ईस्ट बंगाल के नए कोच का सवाल है, तो हम उनकी खेल शैली के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं। हम उनके लिए खास तैयारी नहीं कर रहे हैं। हम जीतने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और खुद पर ध्यान केंद्रित करेंगे। लियोन ऑगस्टीन और मुसावु-किंग चोट के कारण नहीं खेले सकेंगे जबकि सार्थक गोलुई व्यक्तिगत कारणों से अभी भी उपलब्ध नहीं है।"

बेंगलुरू इस समय आठवें स्थान पर है और यह मैच उसके पास फिसड्डी ईस्ट बंगाल को मात देकर अंक तालिका में ऊपर चढ़ने का सुनहरा अवसर होगा। ईस्ट बंगाल की अकेली टीम बची है, जो इस सीजन के अपने आठ मैचों में जीत का स्वाद नहीं चख सकी है।

वैसे, आगामी मैच में बी रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड की मुसीबतें कम होती नजर नहीं रही हैं। इस टीम को अपने महत्वपूर्ण खिलाड़ी एंटोनिओ पेरोसेविक के बिना ही मैदान पर उतरना पड़ेगा, क्योंकि क्रोएशियाई फॉरवर्ड रेड कार्ड मिलने के कारण निलम्बित है। इसके अलावा हेड कोच जोस मैनुअल डिआज भी इस मुकाबले में नहीं दिखेंगे, क्योंकि खराब प्रदर्शन के काऱण क्लब ने उनको आपसी सहमति के बाद अलविदा कह दिया है। उनके स्थान पर सहायक कोच रेनेडी सिंह डगआउट में मौजूद रहेंगे। पूर्व भारतीय कप्तान रेनेडी की कोशिश होगी कि वह हीरो आईएसएल की किसी टीम का प्रबंधन संभालने की पहली जिम्मेदारी को बखूबी निभाए।

और पढ़ें: IND vs SA: जोहान्सबर्ग टेस्ट में केएल राहुल ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी, गावस्कर-अजहर की लिस्ट में हुए शामिल

पूर्व मिडफील्डर रेनेडी ने कहा, "एक कठिन काम हाथ में आ गया है। कोई भी निचले स्थान पर नहीं रहना चाहता है जहां अभी एससी ईस्ट बंगाल है। मेरे लिए जरूरी है कि मैं इसे एक अच्छी चुनौती के रूप में लूं। हम यह दिखाए कि हम बेहतर कर सकते हैं और अगर हम अंत तक लड़ते रहे, तो मुझे यकीन है कि हम बेहतर करेंगे।

एससी ईस्ट बंगाल ने मारियो रिवेरा को अपना नया मुख्य कोच घोषित किया है, लेकिन पहले टीम को कोचिंग दे चुके स्पेनियार्ड बेंगलुरू के खिलाफ खेल के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

Story first published: Monday, January 3, 2022, 19:11 [IST]
Other articles published on Jan 3, 2022
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+