For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 2021-22: बेंगलुरू एफसी-मोहन बागान के लिये जारी है जीत का इंतजार, गोल की बारिश के बीच ड्रॉ हुआ मैच

ISL 2022
Photo Credit: ISL Media

नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के 8वें सीजन में अपनी पहली जीत की तलाश कर रही बेंगलुरु एफसी की टीम का इंतजार गुरुवार को भी समाप्त नहीं हुआ, जहां पर उसने बैम्बोलिन स्थित जीएमसी एथलेटिक स्टेडियम में एटीके मोहन बगान का सामना किया और गोलों की बारिश के बावजूद मैच को अपने नाम करने में नाकाम रही। दोनों टीमों ने इस मैच में 3-3 गोल दागे और रोमांचक तरीके से यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस ड्रा के बाद पूर्व चैम्पियन बेंगलुरू एफसी की टीम सात मुकाबलों में सिर्फ पांच अंक बटोरकर नौवें स्थान पर बरकरार है। वहीं, मोहन बगान की टीम पिछले 6 मैचों में आठ अंक के साथ छठे स्थान पर कायम हैं। मोहन बागान की टीम ने इस सीजन अब तक दो जीत और दो ड्रा अपने नाम किये हैं, जबकि पिछले 4 मैचों में से एक में भी जीत हासिल नहीं कर सकी है।

इंडियन सुपर लीग का 31वां मैच काफी रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर वार-पलटवार किए। दोनों तरफ से अवसरों के फायदे उठाए गए। लिहाजा, पहले हाफ में दोनों तरफ से 2-2 गोल दागे गए और इंटर्वल के बाद 1-1 गोल हुआ। इस दौरान कभी मोहन बगान आगे हुई तो कभी बेंगलुरू, लेकिन अंतिम परिणाम 3-3 से ड्रॉ के रूप में सामने आया।

और पढ़ें: Ashes 2021-22: डॉन ब्रैडमैन की खास लिस्ट में शामिल हुए मार्नस लाबुशेन, द्रविड़-सहवाग को छोड़ा पीछे

मैच का पहला गोल 13वें मिनट में हुआ, सुभाशीष बोस के गोल की मदद से मोहन बगान 1-0 से आगे हो गई। पहली कॉर्नर किक पर फ्रांसिसी अटैकिंग मिडफील्डर हुगो बौमाउस ने गेंद बॉक्स के अंदर फर्स्ट पोस्ट पर पहुंचाई, जिसे सुभाशीष ने हैडर से फ्लिक करके गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। 18वें मिनट में मिली पेनल्टी किक के जरिये बेंगलुरू एफसी ने 1-1 की बराबरी कर ली। इस असान मौके को गोल में बदलने में क्लीटन सिल्वा ने कोई गलती नहीं की। यह स्पॉट किक क्लीटन को पेनल्टी बॉक्स के अंदर गलत ढंग से गिराने पर रैफरी क्रिस्टल जॉन ने दी। इसके बाद ब्राजीली विंगर ने दाहिने डाइव लगाते गोलकीपर अमरिंदर सिंह के बाये से गेंद गोलपोस्ट के अंदर डाल दी।

26वें मिनट में दानिश फारूख के हैडर से बेंगलुरू एफसी 2-1 से आगे हो गया। कॉर्नर किक पर क्लीटन सिल्वा ने स्विंग होते शॉट को पोस्ट में डाला, जिस पर दानिश ने हैडर से गोलपोस्ट की दिशा दिखाई और गेंद सेकेंड पोस्ट से डिफ्लेक्ट होकर अंदर की ओर गोलजाल में चली गई। 38वें मिनट में फ्रांसिसी अटैकिंग मिडफील्डर हुगो के शानदार गोल से मोहन बगान 2-2 की बराबरी पर आ गई। एक तेज-तरार जवाबी हमले में फिजी के स्ट्राइकर रॉय कृष्णा हाफ लाइन के करीब से गेंद लेकर तेजी से आगे बढ़े और उन्होंने साथ में दौड़ रहे हुगो की तरफ बेंगलुरू की डिफेंस के बीच से बॉक्स के अंदर बढ़िया थ्रू-पास डाला। इस पर फ्रेंच मिडफील्डर ने राइट फुटर शॉट लगाकर गेंद को राइट कॉर्नर की भेजकर गोल कर डाला।

और पढ़ें: ISL 2021-22: हार की हैट्रिक पर लगाम लगाने उतरेगा नॉर्थइस्ट युनाइटेड, ईस्ट बंगाल से होगा सामना

मध्यांतर के बाद रैफरी क्रिस्टल जॉन ने 57वें मिनट में मैच की दूसरी पेनल्टी किक दी। इस बार ये स्पेनिश कोच एंटोनिओ लोपेज हबास की टीम मोहन बगान के पक्ष में थी और इस असान मौके को भारतीय मूल के रॉय कृष्णा ने 58वें मिनट में भारत के नंबर एक गोल कीपर गुरप्रीत सिंह संधू के दाहिनी तरफ नीचे से करारा राइट फुटर शॉट लगाकर मोहन बगान को 3-2 से फिर से आगे कर दिया। ये पेनल्टी कॉर्नर किक के दौरान सुभाशीष को बॉक्स के अंदर बेंगलुरू के प्रिंस इबारा द्वारा गिराने पर दी गई। 72वें मिनट में रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो के फॉरवर्ड प्रिंस इबारा ने गोल करके जर्मन कोच मार्को पेज्जैउओली की टीम बेंगलुरू एफसी को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। उन्होंने रोशन नाओरेम की कॉर्नर किक पर हैडर लगाकर यह गोल दागा।

इस मैच बेंगलुरू एफसी खराब फॉर्म में चल रहे भारतीय दिग्गज सुनील छेत्री के बिना उतरी। 28 मैचों में यह पहला अवसर था जब यह स्टार फॉरवर्ड शुरुआती प्लेइंग इलेवन में नहीं था। उन्हें कोच मार्को ने 85वें मिनट में मैदान पर उतारा। सुनील ब्राजीली विंगर क्लीटन सिल्वा की जगह उतरे।

Story first published: Thursday, December 16, 2021, 22:18 [IST]
Other articles published on Dec 16, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+