ISL 2021-22: चेन्नइयन की जीत में हीरो बनें चांगते-थापा, नॉर्थईस्ट युनाइटेड को 2-1 से हराया
नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल के महाकुंभ हीरो इंडियन सुपर लीग का 8वां सीजन गोवा की धरती पर खेला जा रहा है, जिसके 12वें मैच में चेन्नइयन एफसी की टीम का सामना नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी की टीम के साथ हुआ। फाटोर्डा के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गये इस मैच में भारतीय प्रतिभा ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और नॉर्थईस्ट युनाइटेड की टीम के खिलाफ 2 अहम गोल दाग कर चेन्नईयन एफसी की टीम को 2-1 की जीत दिलायी। चेन्नइयन एफसी के लिये इस अहम मैच में ललियांजुआला चगांते ने 41वें मिनट में जबरदस्त शॉट खेलकर गोल का खाता खोला लेकिन 50वें मिनट में चेन्नइयन गोलकीपर की गलती पर वीपी सुहैर ने पूरा फायदा उठाते हुए बराबरी वाला गोल कर डाला। चेन्नइयन एफसी के लिये कप्तान अनिरुद्ध थापा ने 74वें मिनट में दूसरा गोल दाग कर चेन्नईयन के लिये जीत पक्की की।
चेन्नइयन एफसी के लिये मैच की शुरुआती प्लेइंग 11 में फेडरिको गलेलिगो की वापसी ने फैन्स के बीच तहलका मचा दिया था तो वहीं पर मैथियास कुरेर भी टीम लौटे थे, वहीं पर नारायण दास को सेंटर बैक की नई जिम्मेदारी मिली थी जबकि जेरी लालरिंजुआला को लेफ्ट बैक की पॉजिशन दी गई थी। गैलेलिगो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नइयन एफसी के डिफेंस में कई बार विरोधी टीम को घुसने से रोका, हालांकि नसीब ने उनका ज्यादा देर साथ नहीं दिया और 24 मिनट बाद ही वो चोटिल होकर वापस लौट गये।
और पढ़ें: IPL 2022 के लिये केएल राहुल-राशिद खान क्यों नहीं हो रहे रिटेन, सामने आयी चौंकाने वाली वजह
इस बीच चगांते ने हाफ टाइम से पहले अपनी गलतियों को सुधारा काउंटर प्रेस में रिगन सिंह से मिली गेंद पर छलांग लगाई। खासा कामरा गेंद को टाइम करने से चूके लेकिन चगांते ने मौका नहीं छोड़ा और बार से टकराकर आ रही गेंद को गोल के लिये भेज दिया। जमील ने ब्रेक के बाद दो बदलाव किये जिसका फायदा भी नजर आया। नॉर्थईस्ट युनाइटेड के लिये दूसरे हाफ के महज 5 मिनट बाद वीपी सुहैर को प्रोवत लाकरा के लंबे थ्रो को विशाल कैथ के पीछे निकालने में कोई दिक्कत नहीं हुई और उसने 40 मिनट पहले ही बराबरी का गोल हासिल कर लिया।
इस बीच एक बार फिर से नॉर्थईस्ट के पास गोल करने का मौका बना जहां पर विशाल कैथ अपनी जगह से दूर खड़े थे। गुजिंदर कुमार ने स्लावको के डिफ्लेक्शन पर एक लॉन्ग रेंज शॉट खेला जिसे भेदने के लिये मिजोरम के जन्मे स्ट्राइकर लखावपुइमाविया मौजूद थे और गोलकीपर विशाल कैथ भी नेट से दूर थे, हालांकि वो खाली नेट पर गेंद मारने में नाकाम हुए और उनकी टीम बढ़त हासिल कर पाने में नाकाम रही।
और पढ़ें: 'कपिल देव जितना ही महान है यह खिलाड़ी', कानपुर टेस्ट के बाद इस दिग्गज के मुरीद हुए दिनेश कार्तिक
एक घंटे के बाद मिरलान मुरजैव ने रहीम अली से गेंद छीनकर नॉर्थईस्ट युनाइटेड के नेट में गेंद को मारा लेकिन ऑफसाउड होने की वजह से गोल नहीं मिला। इसके बाद टीम के नये कप्तान अनिरुद्ध थापा ने जिम्मेदारी ली और मुराजेव की एक लॉन्ग बॉल को थापा लेकर दौड़ पड़े। थापा ने मार्कर कामरा को पछाड़ते हुए बहुत तेज शॉट खेला और फिर से बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद चेन्नइयन की टीम ने नॉर्थईस्ट युनाइटेड को वापसी करने का मौका नहीं दिया और 2-1 की जीत के साथ मैच खत्म किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications