Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

असहाय बच्चों की मदद के लिये अपना विश्व कप बैट नीलाम कर रहे हैं केएल राहुल

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों कई देशों पर आर्थिक संकट बना हुआ है और लोगों के आधारभूत जरूरतों को पूरा करने के लिये संकट बढ़ता जा रहा है। इस बीच भारत में भी यह महामारी अपने पैर पसारती नजर आ रही है। इस कठिन वक्त में जहां दैनिक मजदूर वर्ग अपने गुजारे के लिये सरकार और एनजीओ पर निर्भर हैं तो वहीं अनाथ बच्चों की मदद के लिये भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल ने आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेने का ऐलान किया है।

और पढ़ें: पालघर मॉब लिंचिंग पर इरफान-गंभीर समेत कई खिलाड़ियों में भी आक्रोश, जानें किसने क्या कहा

अपने जन्मदिन (19 अप्रैल) के मौके पर केएल राहुल ने अनाथ और गरीब वर्ग के बच्चों की मदद के लिये पिछले साल विश्व कप में इस्तेमाल किये गये बल्ले और अन्य मोमेंटो (स्मृति चिन्ह) को नीलाम करने का फैसला किया है। इस बात की पुष्टि करते हुए केएल राहुल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है।

और पढ़ें: कोरोना वायरस से लड़ने के लिये अपने खास बल्ले को नीलाम कर रहे हैं मुश्फिकुर रहीम

अवेयर फाउंडेशन को जायेगी नीलामी की राशि

अवेयर फाउंडेशन को जायेगी नीलामी की राशि

भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि वह विश्व कप के अपने बल्ले और अन्य मोमेंटो की नीलामी कर रहे हैं, जिससे मिलने वाले फंड को वह अवेयर फाउंडेशन को दान करेंगे जो उन बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने का काम करता है जो आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय और अनाथ होते हैं।

उन्होंने कहा, 'मैंने अपने क्रिकेट पैड, दस्ताने, हेलमेट और अपनी कुछ जर्सी हमारे सहयोगी भागीदार भारत आर्मी को दान करने का फैसला किया है। वे इन चीजों की नीलामी करेंगे और इससे प्राप्त होने वाली धनराशि अवेयर फाउंडेशन को जाएगी।'

नीलामी में बल्ले के अलावा यह चीजें भी शामिल

नीलामी में बल्ले के अलावा यह चीजें भी शामिल

उल्लेखनीय है कि केएल राहुल की ओर से शुरु की गई इन चीजों की नीलामी सोमवार से शुरू हो गई है। नीलामी में जिन चीजों को रखा गया है उनमें राहुल का विश्व कप 2019 का हस्ताक्षर वाला बल्ला, टेस्ट, वनडे और टी20 की जर्सी तथा दस्ताने, हेलमेट और पैड शामिल हैं।

उन्होंने कहा, 'यह फाउंडेशन बच्चों की मदद करता है। यह विशेष है और मैं ऐसा करने के लिए आज (जन्मदिन) से कोई बेहतर दिन नहीं चुन सकता।'

राहुल ने दिया खास संदेश

कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में 24 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और एक लाख से अधिक की मौत हो चुकी है। भारत में 17 हजार से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 550 की मौत हो चुकी है। इसको देखते हुए केएल राहुल ने लोगों को नीलामी में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा, 'नीलामी में भाग लें तथा मेरे और बच्चों के प्रति थोड़ा प्यार दिखाएं और इस मुश्किल समय में साथ रहें। हम सभी इससे मजबूत होकर बाहर निकलेंगे।'

Story first published: Wednesday, April 22, 2020, 14:08 [IST]
Other articles published on Apr 22, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+