कोरोना से लड़ने के लिये अपना ऐतिहासिक बल्ला नीलाम करेंगे शाकिब अल हसन
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों लगभग हर देश लॉकडाउन में है और इस बीमारी के खिलाफ अपने नागरिकों को बचाने की जंग लड़ रहा है। इस जंग में देश के नागरिक भी अपनी स्थिति अनुसार मदद करके योगदान दे रहे हैं। इसी फेहरिस्त में बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने भी मदद का ऐलान किया है और इसके लिये वह विश्व कप 2019 के अपने ऐतिहासिक बल्ले को नीलाम करने जा रहे हैं, ताकि जो भी फंड आये उससे देश वासियों की मदद कर सकें।
मैच फिक्सर्स की ओर से संपर्क करने के बाद बोर्ड को जानकारी नहीं देने के मामले में फिलहाल शाकिब अल हसन 2 साल का बैन झेल रहे हैं। शाकिब से पहले मुशिफुकुर रहीम ने भी अपना वो बल्ला नीलाम किया था जिससे उन्होंने अपने देश के लिये पहला दोहरा शतक लगाया था। फेसबुक लाइव में अपने फैन्स के साथ बात करते हुए शाकिब ने इस बात का ऐलान किया।
और पढ़ें: फिक्सिंग के बावजूद इस खिलाड़ी को मौका देना चाहते हैं इंजमाम उल हक
उन्होंने कहा,'मैंने 2019 विश्व कप का अपना बल्ला नीलाम करने का फैसला किया है। यह मेरा पसंदीदा बल्ला है। बल्ले और गेंद दोनों से विश्व कप अच्छा रहा। मैने पूरे टूर्नामेंट में एक ही बल्ले का इस्तेमाल किया। मैंने इस बल्ले से 1500 से अधिक रन बनाए हैं और विश्व कप से पहले तथा बाद में भी इससे खेला। लेकिन देश को मुश्किल समय में फंड की जरूरत है और मैं इसके लिये इसे नीलाम करने को तैयार हूं।'
गौरतलब है कि पिछले साल इंग्लैंड में हुए विश्व कप के दौरान शाकिब अल हसन ने 8 मैचों में 11 विकेट और 606 रन बनाये थे, जिसके साथ ही वह एक विश्व कप में ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बन गये। शाकिब अल हसन ने अपने विश्व कप अभियान के दौरान 2 शतक और 5 अर्धशतक लगाये थे।
और पढ़ें: जब अखबार में नाम छपवाने के लिये सचिन तेंदुलकर ने की बेइमानी, खाते में डलवाये एक्स्ट्रा 6 रन
उन्होंने कहा,' बेशक यह बल्ला मेरे लिये बहुत खास है लेकिन मेरे देशवासी इससे भी ज्यादा खास है।'
आपको बता दें कि इस नीलामी से मिलने वाली रकम 'शाकिब अल हसन फाउंडेशन' को जाएगी जो इन दिनों कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में सरकार के साथ लोगों की मदद कर रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
