गर्लफ्रेंड को छेड़ने वालों को इंग्लैंड के दिग्गज फुटबाॅलर ने सरेआम पीटा, वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली। इंग्लैंड के दिग्गज फुटबाॅल जोर्डन पिकफोर्ड अपनी गर्लफ्रेंड के कारण चर्चा में आ गए हैं। रविवार को जोर्डन एक क्लब में अपनी गर्लफ्रेंड मेगन डेविसन के साथ गए थे। दोनों पार्टी में समय बीता रहे थे कि तभी वहां एक नशे में खड़े शख्स ने मेगन पर अपमानजनक टिप्पणी दी। इसके बाद जोर्डन ने आया खो दिया और टिप्पणी करने वाले शख्स की सरेआम धुनाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

फिर खुद मांगी माफी
दरअसल, मामला यह रहा कि अजनबी शख्स ने जोर्डन की गर्लफ्रेंड को मोटी कहकर पुकारा था। जोर्डन को यह बात पसंद नहीं आई और उसने उसपर हमला कर दिया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि जोर्डन को रोकने के लिए क्लब का एक सिक्योरिटी गार्ड आगे आ गया। लेकिन गुस्से सेभरे जोर्डन ने सिक्योरिटी गार्ड को मुक्का मारकर घायल कर दिया। सिक्योरिटी गार्ड की आंख पर मुक्का लगा। आंख काली पड़ जाने के बाद सिक्योरिटी गार्ड ने कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया, लेकिन जोर्डन ने उनसे माफी मांगी जो गार्ड ने स्वीकार कर ली।
VIDEO: किरोन पोलार्ड ने लपका IPL 2019 का सबसे 'खतरनाक कैच', सुरेश रैना भी रह गए हैरान
स्कूल से शुरू है इनकी प्रेम कहानी
बता दें कि जोर्डन प्रीमियर लीग क्लब एवर्टन और इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम के लिए गोलकीपर के रूप में खेलते हैं। जोर्डन का 22 वर्षीय मेगन के साथ स्कूल के समय से ही प्रेम कहानी का चैप्टर चला हुआ है। दोनों की नजदीकियां उस समय बढ़ीं थी जब इनकी उम्र 14 साल थी। मेगन ने हाल ही में संडरलैंड यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन की है। वह जोर्डन को स्पोर्ट करते हुए भी कई बार दिखती नजर आई है। फीका विश्व कप के दाैरान सभी मैचों में मेगन जोर्डन के साथ नजर आई थी।
IPL 2019: बुमराह फिर हुए चोटिल, ऐसी कंडिशन में देख दर्शक भी पड़ गए चिंता में

इंस्टाग्राम पर लगाई है प्राइवेसी
मेगन भले ही देखन में थोड़ी भारी लगती है लेकिन सोशल मीडिया पर वह अपनी 'क्यूटनेस' के कारण हर किसी के दिलों पर राज करती हैं। मेगन सोशल मीडिया पर एक्टिव तो हैं लेकिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्राइवेसी लगाई हुई है जहां उनके फोलोवर्स की संख्या 53 हजार से भी ज्यादा है। लेकिन फुटबाॅलर जोर्डन आए दिन उनके साथ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं।
VIDEO: जब दादी से मिलने के लिए ड्रेसिंग रूम से बाहर निकल आए 'माही'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications