शेन वॉर्न ने चुनी ऑस्ट्रेलिया की ऑल टाइम बेस्ट टेस्ट इलेवन, बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण की वजह से ज्यादातर हिस्सों में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है, और इस वक्त लगभग सबकुछ थम सा गया है। ऐसी परिस्थिति में खेल जगत से जुड़े खिलाड़ी और विशेषज्ञ इन दिनों अपने घरों में बंद हैं और फैन्स से सोशल मीडिया के जरिये कनेक्टेड हैं। इसी लड़ी में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न ने भी इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हुए फैन्स से लाइव चैट की और उनके सवालों का जवाब दिया।
और पढ़ें: सहवाग नहीं इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने बदली टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग की तस्वीर
इस दौरान शेन वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया की महानतम प्लेइंग इलेवन टीम चुनी जिसमें उन्होंने मौजूदा दौर के कई दिग्गज खिलाड़ियों का नाम नहीं लिया और टीम से बाहर रखा। वॉर्न ने अपनी इस टीम में 12 सदस्यों का नाम लिया है।
और पढ़ें: अब फिर से संभाल सकते हैं स्टीव स्मिथ टीम की कमान, खत्म हुआ 2 साल का बैन

शेन वॉर्न ने बताया टीम में क्यों नहीं है डेविड वॉर्नर का नाम
शेन वॉर्न ने अपनी चुनी हुई ऑस्ट्रेलिया की बेस्ट प्लेइंग इलेवन में सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को जगह नहीं दी है, जिसकी बाद फैन्स ने उनसे पूछा कि आखिरकार उनकी टीम में डेविड वॉर्नर का नाम क्यों नहीं है। इस सवाल का जवाब देते हुए डेविड वॉर्नर ने बताया कि उन्होंने टीम का चयन सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों के बीच से किया है जिनके साथ वो खेले हैं।
उन्होंने कहा,' मैं टीम के चयन में यह साफ करना चाह रहा हूं कि यह टीम उन्हीं खिलाड़ियों के बीच से चुनी जा रही है जिनके साथ मैं खेला हूं। बेशक डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के महानतम सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं लेकिन वह इसी कारण टीम का हिस्सा नहीं हैं।'

एलन बॉर्डर को बताया ऑल टाइम बेस्ट ऑस्ट्रेलियन कैप्टेन
शेन वॉर्न ने अपनी ऑल टाइम बेस्ट ऑस्ट्रेलिया की टीम की कमान इतिहास के महानतम खिलाड़ी एलन बॉर्डर को बनाया। शेन वॉर्न ने टीम में सलामी बल्लेबाजी की कमान मैथ्यू हेडन, माइकल स्लेटर को सौंपी जबकि 3 नंबर पर रिकी पोंटिंग को रखा। मध्य क्रम में कप्तान एलन बॉर्डर, स्टीव वॉ और एडम गिलक्रिस्ट को रखा। एडम गिलक्रिस्ट को ही वॉर्न ने विकेटकीपिंग की कमान भी सौंपी। वहीं गेंदबाजी में टिम मे, जेसन गिलेस्पी, ग्लैन मैकग्रा और ब्रूस रेड को चुना।

मर्व ह्यूज को मिली 12वें खिलाड़ी की जगह
शेन वॉर्न ने अपनी ऑल टाइम बेस्ट ऑस्ट्रेलियन टीम में मर्व ह्यूज को 12वें खिलाड़ी के रूप में शामिल किया। इस दौरान उन्होंने स्टीव वॉ की तारीफ करते हुए कहा कि मेरी नजर में स्टीव वॉ मैच सेवर से ज्यादा मैच विनर थे। वहीं ब्रूस रेड के बारे में बात करते हुए कहा कि जिन लोगों को ब्रूस के बारे में नहीं पता वो इथना जान लें कि जो रिकॉर्ड रेयान हैरिस का है वही ब्रूस रेड का भी था।
शेन वॉर्न की ऑल टाइम बेस्ट ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन: मैथ्यू हेडेन, माइकल स्लेटर, रिकी पोंटिंग, मार्क वॉ, एलन बॉर्डर, स्टीव वॉ, एडम गिलक्रिस्ट, टिम मे, जेसन गिलेस्पी, ग्लैन मैकग्रा, ब्रूस रेड, मर्व ह्यूज (12वां खिलाड़ी)
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
