For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

Football: दुनिया के इस महान फुटबालर ने जीता यूरोप के बेस्ट फुटबालर का अवॉर्ड

नई दिल्ली। स्पेन के फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड के खिलाड़ी और दुनिया के महानतम फुटबालरों में से एक क्रिस्टियानो रोनालडो को गुरुवार देर रात यूरोप का बेस्ट फुटबाल खिलाड़ी घोषित किया गया है। उन्हें 'यूईएफए बेस्ट प्लेयर आॅफ द ईयर' के खिताब से नवाज़ा गया है।

रोनाल्डो को यह खिताब इसलिए मिला है क्योंकि उन्होंने 2015-2016 सेशन की चैम्पियंस लीग में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उसके बाद इन्हीं के नेतृत्व में पुर्तगाल ने पहली बार यूरो कप 2016 पर कब्जा जमाया।

यह भी पढ़ें: फटाफट क्रिकेट फॉर्मेट से श्रीलंका के इस बड़े बल्लेबाज ने लिया संन्यास, एक ओवर में मारे थे 6 चौके

यूरोप के बेस्ट फुटबालर का खिताब पाने की होड़ में कुल तीन खिलाड़ियों का नाम था। बाकी खिलाड़ी भी रोनाल्डो के ही क्लब के गैरेथ बेल भी शामिल थे। इसके अलावा एक अन्य स्पेनिश क्लब एटलेटिको मैड्रिड के स्ट्राइकर एंटोइन ग्रीजमैन भी इस रेस में शामिल थे।

यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में पहली बार नंबर 1 बन जाने पर पाकिस्तानियों ने उड़ाया भारतीय क्रिकेट टीम का मजाक

आपको बता दें कि रोनाल्डो यह प्रतिष्ठित सम्मान दूसरी पार पा रहे हैं। इससे पहले वह 2014 में भी इस अवॉर्ड को अपने नाम कर चुके हैं। हालांकि, 2015 में यह अवॉर्ड दुनिया के एक अन्य महान फुटबालर बार्सिलोना क्लब के करिश्माई स्ट्राइकर लियोनल मेसी को मिला था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:12 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+