आखिर क्या है विराट-अनुष्का की इस टी-शर्ट का राज, जिसने सोशल मीडिया पर मचा रखा है धमाल
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली मैदान में रहें या मैदान से बाहर उनका जलवा हर जगह कायम रहता है। हालांकि जब कप्तान कोहली मैदान में होते हैं तो उनका बल्ला और उनके रिकॉर्ड्स उन्हें चर्चा का विषय बनाते हैं लेकिन अगर वो मैदान में न हों तो उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का साथ उन्हें लाखों फैंस के बीच चर्चा का विष्य बनाए रखता है। भारतीय टीम एक निराशाजनक दौरे के बाद इंग्लैंड से वापस अपने देश लौटे चुके है वहीं एक बार फिर कप्तान कोहली इस रवानगी में अनुष्का के रंग में नजर आए। वहीं दूसरी तरफ अनुष्का भी उनके इंतजार में कुछ खास लिबास में नजर आईं जो सोशल मीडिया पर इन दिनों धमाल मचा रही है। आखिर इनकी इस टीशर्ट का क्या राज है...
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड में मिली करारी शिकस्त के बाद कोच शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए दिया 'विराट' मंत्र
|
कुछ इस रंग में दिखे विरुष्काः
दरअसल विराट की इस सफेद टी-शर्ट पर रेड कलर का हार्ट बना है और उसके नीचे A लिखा है। इसके पहले एक बार अनुष्का को विराट के नाम और जर्सी नंबर की टी-शर्ट पहने हुए भी देखा गया है। विराट की ये टी-शर्ट देखने के बाद लोग अनुष्का शर्मा को लकी कह रहे हैं। हालांकि भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ अनुष्का भी विराट कोहली के नाम वाली एक टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं।
|
एशिया कप में नजर नहीं आएंगे कोहलीः
करीब 80 दिनों के लंबे इंग्लैंड दौरे के बाद विराट कोहली अब 15 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप में नजर नहीं आएंगे। लगातार लंबे दौरे और मैच खेलने के चलते उन्हें आराम दिया गया है। वहीं उनकी गैरमौजूदगी में कप्तानी का दारोमदार रोहित शर्मा के हाथों में होगा ऐसे में देखना होगा कि आखिर टीम कैसा प्रदर्शन करती है।

कुछ रेस्ट के साथ बनाना होगा बेस्ट प्लानः
इस आराम के समय में अपनी फैमिली के साथ-साथ कप्तान कोहली को अपनी टीम और कप्तानी की समीक्षा भी करनी होगी और उन्हें कुछ प्लान भी बनाने होंगे। गौरतलब हो कि इंग्लैंडो दौरे के बाद उनकी कप्तानी पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं, जिससे कप्तान कोहली को इसपर काम करने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें विराट को नहीं आता ये काम, सुनील गावस्कर बोले -सीखने की जरूरत
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
