'धोनी-गांगुली की कप्तानी में थी समानता', जहीर खान ने दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना वायरस की बीमारी के चलते लगभग हर देश लॉकडाउन में चला गया है। इस महामारी के चलते खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ गया है तो मैदान पर धमाल मचाने वाले खिलाड़ी भी इन दिनों घरों में बंद परिवार के साथ वक्त गुजार रहे हैं। इस बीच खिलाड़ियों ने इस टेंशन भरे माहौल में लोगों की बोरियत को खत्म करने के लिये सोशल मीडिया का सहारा लिया है और फैन्स के सवालों का जवाब देते हुए पुराने दिनों को याद कर रहे हैं।
और पढ़ें: विश्व कप से बड़ी है कोरोना वायरस की लड़ाई, रवि शास्त्री ने वीडियो में दिया खास संदेश
इस फेहरिस्त में भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का नाम भी शामिल हो गया है जिन्होंने भारत के लिये 2011 विश्व कप जीतने में अहम भूमिका निभाई है। जहीर खान ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम के लिये खेला है। इस दौरान उन्होंने बताया कि दोनों कप्तान के बीच क्या समानतायें रही।
और पढ़ें: इस BCCI अधिकारी ने महज 5 महीने में छोड़ा सौरव गांगुली का साथ, दिया इस्तीफा

जहीर खान ने बताया दोनों की कप्तानी में क्या थी समानतायें
भारतीय टीम के 2 महान कप्तानों के नेतृत्व में खेल चुके जहीर खान ने दोनों की कप्तानी को महान बताते हुए बताया कि एमएस धोनी और सौरव गांगुली की कप्तानी में कई चीजें एक जैसी थी। जहीर खान का मानना है कि भारतीय टीम को सौरव गांगुली और एमएस धोनी के रूप में लगातार 2 दशक तक 2 महान कप्तान मिले।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि कैसे सौरव गांगुली और एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में युवा क्रिकेटरों को सपोर्ट किया, जिससे उनका कॉन्फिडेंस बढ़ा और उन्होंने टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया।

युवा खिलाड़ियों का साथ देते थे दोनों कप्तान
जहीर खान ने यह बातें एक यूट्यूब शो में कही, जहां उन्होंने बताया कि दोनों ही खिलाड़ियों ने युवाओं का समर्थनन किया और उन्हें आगे बढ़ने में प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा, 'गांगुली ने जिस तरह से सपोर्ट दिया, वैसा ही सपोर्ट आपको अपने करियर के लिए चाहिए होता है। जब आप अपना इंटरनेशनल करियर शुरू करते हैं, तो आपको इसी तरह के सपोर्ट की जरूरत होती है। इसके बाद यह आप पर निर्भर करता है कि आप अपने करियर को कैसे आगे बढ़ाते हैं, लेकिन शुरुआती सपोर्ट काफी अहम होता है।'

दोनों में है लीडरशिप की जबरदस्त क्वॉलिटी
जहीर खान ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने भी युवा क्रिकेटरों को दादा (सौरव गांगुली) की तरह ही मौका देने का काम किया था।
उन्होंने कहा, 'जब एम एस धोनी टीम में आए थे, तब टीम में काफी अनुभवी खिलाड़ी थे। तब उन्हें ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ी थी, लेकिन जब वो एक-एक करके संन्यास लेने लगे तो उन्हें युवा क्रिकेटरों को संवारना था। उन्होंने वैसा ही कुछ किया, जो दादा (गांगुली) ने युवा क्रिकेटरों के साथ किया था। यह लीडर की क्वॉलिटी होती है, जिससे वो टीम को आगे ले जाते हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
