Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक जीत पर वकार यूनिस के बिगड़े बोल, भड़क सकते हैं भारतीय फैन्स

नई दिल्ली। साल 2018-19 का सत्र जहां ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिये सदमों से भरा था तो वहीं भारतीय क्रिकेट के लिये बेहद यादगार लम्हों में से एक था। इस सीजन में जहां ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम बॉल टैंपरिंग प्रकरण की वजह से अपने दिग्गज खिलाड़ियों को खोकर वापसी की राह ढूंढ रही थी तो भारतीय क्रिकेट विराट कोहली की कप्तानी में नये इतिहास रच रही थी। यह वही सीजन था जब भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज में धूल चटाकर 2-1 से सीरीज को अपने नाम किया था।

और पढ़ें: 'रोहित शर्मा या डेविड वॉर्नर', हनुमा विहारी ने बताया कौन है बेस्ट ओपनर

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी थी। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और मौजूदा कोच वकार यूनिस ने ऐसी टिप्पणी की है जिससे कई भारतीय फैन्स की भावनाओं को चोट पहुंच सकती है।

और पढ़ें: पाक स्पिनर ने बताया कौन है मौजूदा समय में बेस्ट बल्लेबाज, कोहली नहीं इस भारतीय का लिया नाम

ऑस्ट्रेलिया में भारत की जीत पर जानें क्या बोले वकार यूनिस

ऑस्ट्रेलिया में भारत की जीत पर जानें क्या बोले वकार यूनिस

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनिस का मानना है कि भारतीय टीम को उस सीरीज में अपने खेल से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई टीम के दिग्गज बल्लेबाजों की कमी की वजह से जीती थी। उनका मानना है कि टीम इंडिया को उस सीरीज में कामयाबी इसलिए मिली क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर मौजूद नहीं थे और एक साल का बैन झेल रहे थे।

उन्होंने कहा, 'मैं भारतीय टीम से कोई श्रेय लेने की कोशिश नहीं कर रहा हूं, उन्होंने अच्छा खेला और वो बहुत अच्छी टीम है। लेकिन जब उनकी टीम ऑस्ट्रेलिया में जीती थी तब ऑस्ट्रेलियाई टीम मुश्किल दौर से गुजर रही थी और उनके ड्रेसिंग रूम में समस्याएं थीं। टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गज मौजूद नहीं थे।'

ऑस्ट्रेलियाई टीम में चल रही थी समस्यायें

ऑस्ट्रेलियाई टीम में चल रही थी समस्यायें

वकार यूनिस ने कहा कि साल 2018 में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ इसलिये सीरीज जीती थी क्योंकि बॉल टैंपरिंग के चलते ऑस्ट्रेलियाई टीम मुश्किल से गुजर रही थी। इस दौर में ऑस्ट्रेलियाई टीम के ड्रेसिंग रूम में समस्यायें चल रही थी। उल्लेखनीय है कि वकार यूनिस ने यह सब तब कहा जब पाकिस्तानी मीडिया में उनसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी सरजमीं पर 1995 के बाद एक भी टेस्ट मैच न जीतने के सवाल पर दिया।

भारत ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर इतिहास रचा

भारत ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर इतिहास रचा

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की इस टेस्ट सीरीज में भारत ने 2-1 से सीरीज जीती थी जबकि एक मैच जो कि पूरी तरह से भारत के पक्ष में था बारिश के चलते रद्द हो गया था। भारतीय टीम की यह जीत ऑस्ट्रेलिया में उपमहाद्वीप की किसी भी टीम की पहली टेस्ट सीरीज जीत थी। पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश भी आज तक ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत सके हैं।

Story first published: Wednesday, April 8, 2020, 15:16 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+