आईसीसी ने मोदी और आसाराम का वीडियो किया पोस्ट, मचा बवाल, मांगी माफी
नई दिल्लीः आईसीसी ने बुधवार को अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से एक हैरान करने वाला ट्वीट किया। आईसीसी ने पीएम मोदी और आसाराम का एक पुराना ट्विटर वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को 'नारायण नारायण।' वीडियो शेयर करने के बाद यूजर्स ने कमेंट्स करना शुरू कर दिया। लेकिन कुछ ही देर में आईसीसी ने ट्वीट डिलीट कर दिया। ट्वीट डिलीट करने से पहले स्क्रीन शॉट्स लिए जा चुके हैं।
हालांकि, आईसीसी ने ट्वीट को डिलीट करने के बाद माफी मांगी और दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा- .'आईसीसी के अकाउंट पर इस तरह के नॉन क्रिकेटिंग ट्वीट के आने से हम बहुत निराश हैं। इस मामले में हम माफी चाहते हैं। ये बहुत कम समय के लिए था। इसके लिए हम जांच करेंगे कि ये सब हुआ कैसे।'
आईसीसी के ट्विटर हैंडल से क्रिकेट से संबंधित खबरें, तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए जाते हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब आईसीसी के ट्विटर हैंडल से क्रिकेट के अलावा को दूसरा वीडियो जारी किया गया हो।
यह भी पढ़ें- IPL 11: कप्तानी से हटने के बाद गौतम गंभीर ने कही बड़ी बात
बता दें, राजस्थान की जोधपुर अदालत ने आसाराम को अपने आश्रम में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप के मामले में बुधवार को दोषी करार दिया और उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई। इसी के बाद आईसीसी के ट्विटर अकाउंट से ये वीडियो जारी किया गया।
यह भी पढ़ें- अर्जुन अवॉर्ड के लिए बीसीसीआई ने की मंधाना और शिखर धवन के नाम की सिफारिश
आसाराम पिछले चार साल से जेल में बंद हैं। आसाराम के खिलाफ फैसला अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मामलों के विशेषज्ञ न्यायाधीश मधुसूदन शर्मा ने सुनाया। आसाराम को आईपीसी की धारा 376 और बाल यौन अपराध निषेध अधिनियम (पोस्को) और किशोर न्याय अधिनियम (जेजे) के तहत दोषी ठहराया गया है।
यह भी पढ़ें- RCBvCSK Live: चेन्नई का तीसरा विकेट गिरा, सैम बिलिंग्स स्टंप आउट
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
