इरफान पठान की चोट से भारतीय टीम को मिले 2 खतरनाक गेंदबाज, जानें क्या है किस्सा
नई दिल्ली। दुनिया भर में महामारी के रूप में फैली बीमारी कोरोना वायरस के चलते लगभग सबकुछ पूरी तरह से ठप्प हो गया है और कई सारे देश लॉकडाउन में चले जाने को मजबूर हो गये हैं। इस बीच घरों में बंद मशहूर हस्तियां सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। इस फेहरिस्त में भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज और दिग्गज खिलाड़ी इरफान पठान का नाम भी शामिल है जिन्होंने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में लोगों की मदद के लिये अपने भाई युसुफ पठान के साथ लगातार योगदान दे रहे हैं।
और पढ़ें: डॉक्टर्स पर पत्थरबाजी करने वालों पर भड़के इरफान पठान, मुरादाबाद हिंसा पर जानें क्या बोले
इस बीच वह लोगों को जागरुक करने और फैन्स के साथ जुड़ने के लिये सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जुड़ने के साथ ही यह खिलाड़ी अपने पुराने समय की खट्टी मीठी यादों को फैन्स के साथ शेयर कर रहे हैं। इस बीच इरफान पठान ने अपने करियर के अंतिम दौर में चोटों से जुड़ी बात को फैन्स के साथ साझा किया।
और पढ़ें: 'शिखर या राहुल' T20 में रोहित के साथ किसे करनी चाहिये ओपनिंग, जानें आंकड़ों की बात

इरफान पठान की चोट से मिले दो दिग्गज गेंदबाज
बुधवार को भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान और टीम इंडिया के स्विंग किंग मोहम्मद शमी इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के जरिये एक दूसरे से बात कर रहे थे। इस दौरान इरफान पठान ने मोहम्मद शमी से कई मुद्दों पर बात की जिसमें से एक अहम बात उन्होंने अपने करियर के अंतिम पड़ाव को लेकर भी कही।
इरफान पठान ने भारतीय टीम की मौजूदा पेस अटैक की तारीफ करते हुए कहा कि यह उनके चोटिल होने का कमाल है कि भारतीय टीम के 2 महान तेज गेंदबाज मिले। इरफान ने कहा कि करियर के अंतिम दौर में वह दो बार चोटिल हुए और दोनों बार उनके रिप्लेसमेंट के रूप में जिन गेंदबाजों को मौका मिला वह दुनिया के खौफनाक गेंदबाज बनकर उभरे।

शमी और भुवनेश्वर कुमार की बात कर रहे थे पठान
इरफान पठान ने लाइव चैट के दौरान बताया कि वह किन गेंदबाजों की बात कर रहे हैं, यह कोई और नहीं बल्कि मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार थे।
उन्होंने कहा, 'आपको शायद याद हो न हो। लेकिन मैं बता दूं कि मैं अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर था, तो इस दौरान मैं दो बार चोटिल हुआ। मेरे चोटिल होने से टीम इंडिया को जो रिप्लेसमेंट मिला वह आज दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज बन चुके हैं और वे हैं भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी।'

मोहम्मद शमी ने बताया कि गेंदबाजी के दौरान क्या सोचते हैं
इस चैट के दौरान इरफान पठान और मोहम्मद शमी के बीच कई पहलुओं पर बात होती है लेकिन फैन्स के लिये यहां पर पठान शमी से कुछ सवाल भी करते हैं। इस बातचीत के दौरान पठान ने शमी से यह भी पूछा कि जब वह मैदान पर किसी बल्लेबाज को गेंदबाजी करने जाते हैं तो उनके दिमाग में क्या होता है।
इसके जवाब में मोहम्मद शमी ने कहा,' उस वक्त मैं बस इतना सोचता हूं कि भले ही यह बल्लेबाज उनके खिलाफ रन बनाने में कामयाब हो जाये लेकिन अगर इससे उसकी विकेट लेने का मौका बनता है तो मैं यह चांस जरूर लूंगा। टीम में यही मेरा काम है। अगर टीम को शुरुआती दौर में सफलता नहीं मिली तो विपक्षी टीम 350 के आंकड़े को आसानी से पार कर सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
