आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर भारत को मिली हॉकी विश्व कप 2023 की मेजबानी, ऐसा करने वाला पहला देश बना

नई दिल्ली। आजादी के 75वें सालगिरह पर भारतीय खेल प्रमियों को बड़ी सौगात मिली है। भारत एक बार फिर से हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने शुक्रवार को इस बात को घोषणा करते हुए बताया कि 2023 में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी भारत के हिस्से में आई है। एफआईएच ने यह फैसला साल 2018 में भारत के सफलतापूर्वक आयोजन के बाद लिया है। शुक्रवार को हुई एफआईएच के कार्यकार बोर्ड की मीटिंग में यह फैसला लिया गया। इसके साथ ही भारत लगातार दूसरी बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी करने वाला देश बन जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अनुसार यह प्रतियोगिता भारत में 13 से 29 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी। इस फैसले के साथ ही भारत हॉकी विश्व कप की 4 बार मेजबानी करने वाला पहला देश बन गया है, इससे पहले भारत ने 1982 में मुंबई, 2010 में नई दिल्ली और 2018 में ओडिशा के भुवनेश्वर में हॉकी विश्व कप की मेजबानी की है।

और पढ़ें: 2nd T20: राजकोट में वो 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ने से चूक गए रोहित शर्मा, जानें कितना करीब थे

भारत के अलावा नीदरलैंड दूसरा ऐसा देश है जिसने 3 बार हॉकी विश्व कप का आयोजन किया है। 2023 पुरुष हॉकी विश्व कप के लिये भारत, बेल्जियम और मलेशिया समेत अन्य दो देशों ने दावेदारी पेश की थी। हालांकि भारत ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर खेल भावना को दर्शाने की बात की थी जिसके चलते उसे मेजबानी मिल गई।

एफआईएच के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थिएरी वेल ने कहा कि हमने यह फैसला खेल के विकास के अलावा टूर्नामेंट से होने वाले फायदे को ध्यान में रखते हुए लिया।

उन्होंने कहा, 'एफआईएच को हॉकी विश्व की मेजबानी के लिए अच्छी खासी दावेदारी का सामना करना पड़ा। हमारे लिये फैसला करना मुश्किल था। एफआईएच का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में हॉकी को पहुंचाना है जिसके लिए जाहिर तौर से फंड्स की भी जरूरत है इसलिए हमने यह फैसला हर दावेदार से मिलने वाले फायदे को ध्यान में रखते हुए लिया।'

और पढ़ें: IND vs BAN: आखिर क्यों मिले खलील अहमद-वाशिंगटन सुंदर को टीम में जगह, जानें क्या कहता है प्रदर्शन

वहीं हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, 'हम खुश हैं कि हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 2023 पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी हासिल करने में सफल रहे। जब हमने मेजबानी के लिए दावेदारी पेश की तो हम देश की जनता को आजादी का जश्न मनाने के लिए एक और कारण देना चाहते थे क्योंकि हमने आखिरी बार 1975 में यह टूर्नामेंट जीता था।'

एफआईएच ने अपनी इसी बैठक में 2022 में होने वाले महिला विश्व कप की मेजबानी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह टूर्नामेंट स्पेन और नीदरलैंड में संयुक्त रूप से एक से 22 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। महिला विश्व कप के लिए पांच देशों - जर्मनी, स्पेन, नीदरलैंड, मलेशिया और न्यूजीलैंड ने दावेदारी पेश की थी।

और पढ़ें: चहल टीवी पर रोहित शर्मा ने खोला छक्के लगाने का राज, बताया-मारना चाहते थे 6 छक्के

2023 विश्व कप का आयोजन 2018 विश्व के फॉर्मेट में ही होगा। आपको बता दें कि भारत ने हाल ही में विश्व कप के अलावा कई अन्य टूर्नामेंट का आयोजन किया है। भारत ने साल 2014 में एफआईएच चैम्पियंस ट्रॉफी, 2016 में जूनियर पुरुष विश्व कप, 2017 में एफआईएच हॉकी विश्व लीग फाइनल, 2019 में एफआईएच पुरुष सीरीज फाइनल्स समेत हाल ही में आयोजित किया गया एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वॉलिफायर भी शामिल है।

Story first published: Friday, November 8, 2019, 22:04 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+