यूसुफ का खुलासा, मिस्बाह उल हक की वजह से यूनुस से हुई लड़ाई, टीम में कराते थे गुटबाजी
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर अक्सर गुटबाजी के आरोप लगते रहें हैं, हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हमेशा ही इस बात से इंकार किया है। लेकिन इस बार यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने टीम में गुटबाजी को लेकर बयान दिया है। इतना ही नहीं मोहम्मद यूसुफ ने टीम में गुटबाजी कराने का आरोप पाकिस्तान टीम के मौजूदा कोच और चयनकर्ता मिस्बाह उल हक पर लगाया है।
और पढ़ें: BCCI ने घटाई IPL 13 की ईनामी राशि, जानें खिताब जीतने वाले को कितने रुपये मिलेंगे
पाकिस्तानी मीडिया के एक टीवी चैनल पर बात करते हुए मोहम्मद यूसुफ ने उस दौर का जिक्र किया जब पाकिस्तान टीम की कमान यूनुस खान के हाथ में थी और पाकिस्तान खिलाड़ियों ने उनके खिलाफ बगावत कर दी थी।
और पढ़ें: खेलने में दिक्कत आ रही है तो ब्रेक लें, जानें क्यों विराट कोहली ने दिया ऐसा बयान

मिस्बाह उल हक ने टीम में कराई थी गुटबाजी
मोहम्मद यूसुफ ने एक निजी टीवी चैनल को इंटरव्यू देते हुए साल 2009 के टी20 विश्व कप का जिक्र किया और पाकिस्तान क्रिकेट टीम में गुटबाजी पर खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मिस्बाह-उल-हक ने साल 2009 में खिलाड़ियों को तत्कालीन कप्तान यूनुस खान के खिलाफ भड़काने का काम किया था।
पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार यूसुफ ने कहा कि यूनुस और मिस्बाह के बीच तकरार साल 2009 के T20 विश्व कप के दौरान हुई थी। इस दौरान कप्तान यूनुस खान ने मिस्बाह उल हक को उनकी धीमी बल्लेबाजी को लेकर जमकर डांटा था।

मिस्बाह ने यूनुस के खिलाफ टीम को भड़काया
मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि अपनी कप्तानी के दौरान यूनुस खाल अक्सर खिलाड़ियों के साथ सख्ती के साथ पेश आते थे क्योंकि ऐसा करना जरूरी होता था।
यूसुफ ने बताया कि जब यूनुस ने मिस्बाह को डांट लगाई तो उन्होंने पलटकर जवाब देते हुए कहा, 'तुमने (यूनुस ने) भी तो इसके पहले वाले मैच में सुस्त बल्लेबाजी की थी।'

श्रीलंका दौरे पर बिगड़ी बात, कुरान पर हाथ रखकर खाई कसम
पाकिस्तानी मीडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार यूसुफ ने आगे बताया कि 2009 में ही जब टीम श्रीलंका के दौरे पर पहुंची तो कप्तान यूनुस और मिस्बाह उल हक के बीच रिश्ते और बिगड़ गये।
यह पूछे जाने पर किया क्या श्रीलंका दौरे के दौरान यूनुस के खिलाफ गोलबंदी के दौरान खिलाड़ियों के एक गुट ने कुरान पर हाथ रखकर कसम खाई थी तो यूसुफ ने इस बात की पुष्टि करते हुए हां कहा।
यूसुफ ने कहा,' इन खिलाड़ियों को कमरे में मिस्बाह-उल-हक लेकर आए थे और (टीम सदस्य) शोएब मलिक ने उनसे कुरान पर हाथ रखकर शपथ लेने को कहा था।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
