कोरोना वायरस का डर: दुबई से होकर घर जायेगी साउथ अफ्रीकी टीम
नई दिल्ली। दुनिया भर में कोहराम मचा देने वाले कोरोना वायरस का कहर खेल जगत पर भी भरपूर देखने को मिला है। इस वायरस के चलते दुनिया भर में खेल जगत के होने वाले तमाम इवेंटस को या तो रद्द कर दिया गया या फिर खाली स्टेडियम में खेला गया। इस कड़ी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी आईपीएल समेत अपने तमाम क्रिकेट इवेंटस को पोस्टपोन कर दिया। वहीं भारत दौरे पर 3 वनडे मैचों के लिये आई दक्षिण अफ्रीका की टीम को भी इस खतरे को देखते हुए बीसीसीआई ने जल्दी छुट्टी दे दी और पहला मैच बारिश की वजह से धुलने के बाद बाकी की सीरीज को रद्द कर दिया।
और पढ़ें: कोरोना वायरस: भारत के बाद वेस्टइंडीज ने भी रद्द किए सभी घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट
हालांकि बीसीसीआई ने पहले इसे बंद दरवाजों के पीछे खाली स्टेडियम में कराने का फैसला किया था लेकिन बाद में इसे बदल दिया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम मंगलवार को अपने देश रवाना होगी, लेकिन मजे कि बात यह है कि टीम सीधे न जाकर कोलकाता से फ्लाइट पकड़ेगी और पहले दुबई जायेगी और फिर वहां से अपने देश लौटेगी।
दरअसल ज्यादातर अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने भारत में दिल्ली से निकलती हैं, इससे कोरोना वायरस के संक्रमण में आने का खतरा भी यहां से ज्यादा है इसे देखते हुए साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम ने यह फैसला लिया।
और पढ़ें: कोरोना वायरस पीड़ितों की मदद के लिये रोनाल्डो आये सामने, उठाया यह बड़ा कदम
बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण अफ्रीका की टीम अब सोमवार को कोलकाता पहुंचेगी और फिर मंगलवार को तय कार्यक्रम के मुताबिक दुबई के रास्ते स्वदेश पहुंचेगी।
डालमिया ने कहा, 'वे (दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम) सोमवार को यहां पहुंचेगी और अगले दिन सुबह स्वदेश के लिए रवाना होगी। बीसीसीआई एयरपोर्ट के पास ही उनके रहने की इंतजार कर रहे हैं। हमने इस बारे में मुख्यमंत्री से भी बातचीत की है।'
और पढ़ें: शोएब अख्तर ने बताया कौन है पाकिस्तान का सबसे अमीर खिलाड़ी
गौरतलब है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाना था लेकिन बारिश के कारण यह मैच नहीं हो सका था। इसके बाद लखनऊ में दूसरा वनडे 15 मार्च और तीसरा वनडे कोलकाता में 18 मार्च को खेला जाना था और कोरोनावायरस के कारण बाद में उसे भी रद्द कर दिया गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
