Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

1st ODI, IND vs SA: धर्मशाला मैच से पहले डिकॉक की चुनौती, कहा- शानदार है भारतीय टीम पर हम भी कम नहीं

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच गुरुवार को धर्मशाला के मैदान पर खेला जाना है। मैच से पहले मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है जिसके चलते मैच का मजा किरकिरा हो सकता है। हालांकि बावजूद इसके दोनों टीमें तैयारी के लिहाज से कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती थी और बुधवार को जी तोड़ प्रैक्टिस करते नजर आये। भारतीय टीम के लिये हार्दिक पांड्या, शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी हुई है तो वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम नये कप्तान क्विंटन डिकॉक के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली जीत के क्रम को भारत के खिलाफ जारी रखना चाहेगी।

और पढ़ें: अजिंक्य रहाणे का खुलासा, बताया- न्यूजीलैंड में क्यों फ्लॉप हुए थे भारतीय बल्लेबाज

मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए साउथ अफ्रीका के कप्तान क्विंटन डि कॉक ने कहा कि हम भारतीय दल का मुकाबला करने को तैयार हैं। न्यूजीलैंड दौरे पर क्लीन स्वीप होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को यहां हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाले पहले वनडे मैच में विजयी शुरूआत के लिए मैदान पर उतरेगी।

और पढ़ें: T20 WC: तो डिविलियर्स की वापसी से खिलाड़ियों को होगी परेशानी, जानें ऐसा क्यों बोले जॉन्टी रोड्स

भारतीय टीम अविश्वसनीय लेकिन हमारी टीम भी तैयार

भारतीय टीम अविश्वसनीय लेकिन हमारी टीम भी तैयार

साउथ अफ्रीकी टीम के नये कप्तान क्विंटन डिकॉक ने मैच से पहले कहा कि विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम बेशक अविश्वसनीय है लेकिन उनकी टीम भारत को कड़ी टक्कर देने को तैयार है।

डिकॉक ने कहा, 'भारत एक अविश्वसनीय टीम है। उनके पास अच्छी संतुलित टीम है। लेकिन मुझे विश्वास है कि हम भी यहां काफी आत्मविश्वास के साथ आए हैं।'

डुप्लेसिस की वापसी से टीम को होगा फायदा

डुप्लेसिस की वापसी से टीम को होगा फायदा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से आराम करने वाले पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस की भारतीय सीरीज में वापसी हुई है। इसे लेकर कप्तान डिकॉक का मानना है कि डुप्लेसिस की वापसी से टीम को फायदा होगा।

उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से, डु प्लेसिस की वापसी हुई है। मार्गदर्शन करने से लिहाज से देखा जाए तो वह हमारे लिए बड़ी भूमिका निभाते हैं। वह यहां पर टीम में युवाओं की मदद करने के लिए हैं। वह भी जानते हैं तो उनके पास टीम को देने के लिए बहुत कुछ हैं। उनका अनुभव इस सीरीज में टीम को काफी मदद करेगी।'

अपने अनुभव से टीम की करें मदद

अपने अनुभव से टीम की करें मदद

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डिकॉक की कप्तानी में घरेलू दौरे पर आई ऑस्ट्रेलिया टीम को 3 मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया। कप्तान ने फाफ डु प्लेसिस और डेविड मिलर जैसे सीनियर खिलाड़ियों से अनुरोध किया कि वे भारत के खिलाफ जिम्मेदारी उठाएं और युवाओं का मार्गदर्शन करें।

Story first published: Thursday, March 12, 2020, 8:13 [IST]
Other articles published on Mar 12, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+