तो कोरोना वायरस के चलते टल जायेगी IPL के आगाज की तारीख, स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान
नई दिल्ली। 29 मार्च से शुरु हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन पर कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है। इसको देखते हुए लगातार इस लीग को सही समय पर आयोजित करने की बात पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। हालांकि बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने साफ किया है कि आईपीएल अपने तय समय के अनुसार होगा लेकिन लगता है कि महाराष्ट्र सरकार को यह मंजूर नहीं है।
और पढ़ें: T20: जहीर खान बने सुपरमैन, हवा में उड़कर लिया कैच, लोग बोले- यह तो बुमराह का एक्शन है
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने आईपीएल के आयोजन को लेकर बड़ा बयान दिया है जिसके बाद इस लीग के आयोजन का सही समय पर आयोजित हो पाना मुश्किल लग रहा है।
और पढ़ें: SL vs WI: श्रीलंका के खिलाफ रसेल का तूफानी अंदाज, बनाया छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड

आईपीएल का आयोजन बाद में होगा
देश भर में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन बाद में किया जाएगा।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'जब बड़ी संख्या में लोग एक जगह जमा होते हैं तो संक्रामक बीमारियों के तेजी से फैलने की आशंका रहती है। ऐसे (आईपीएल) आयोजनों के लिए यह सही समय नहीं है। इसे बाद में आयोजित किया जाना चाहिए।'

आईपीएल को स्थगित करने की चल रही है आधिकारिक बातचीत
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने यह बयान ऐसे वक्त में दिया है जब इंडियन प्रीमियर लीग को शुरु होने में एक महीने से भी कम समय बाकी है। इसका आयोजन 29 मार्च से होने वाला है और पहले मैच में वानखेड़े स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा।
उन्होंने कहा,'आईपीएल को स्थगित करने के संबंध में आधिकारिक तौर पर बातचीत चल रही है और जल्द ही इस बारे में कोई घोषणा की जाएगी।'

सौरव गांगुली ने किया इंकार, कहा- तय समय पर होगा आईपीएल
वहीं एक दिन पहले ही बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आईपीएल आयोजन की तारीख बदलने को इंकार किया और कहा कि कोरोना वायरस के संबंध में हम हर संभव प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा,'आईपीएल 'ऑन' है और बोर्ड टूर्नामेंट के सुचारू आयोजन को लेकर हर जरूरी कदम उठाने को तैयार है।'

खिलाड़ियों को जारी की गई एडवाइजरी
बोर्ड ने यह भी कहा है कि खिलाड़ियों से कहा जाएगा कि वे फैन्स से हाथ न मिलाएं और ऐसे किसी डिवाइस से पिक्चर क्लिक न करें, जो उनका न हो। कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में अब तक लगभग 3 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
इसके बढ़ते खतरे के कारण कई खेल आयोजन रद्द कर दिए गए हैं। इसे लेकर ओलंपिक के आयोजन पर भी सवालिया निशन लग गए हैं, जिसका आयोजन इस साल जुलाई-अगस्त में जापान की राजधानी टोक्यो में होना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
