Viral Video: कोरोना से डरे विराट कोहली, महिला फैन के साथ नहीं खिंचाई सेल्फी
नई दिल्ली। लोगों के बीच तेजी से फैल रहे कोरोनावायरस की चपेट में इस वक्त लगभग सारी दुनिया ही है, इसके प्रकोप के चलते खेल जगत भी काफी प्रभावित हुआ है। दुनिया भर में किसी भी देश में इस समय किसी भी तरह का खेल आयोजन नहीं किया जा रहा और जो किये भी जा रहे थे उन्हें या तो आगे के लिये टाल दिया गया है या फिर रद्द कर दिया गया है। दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी इस वक्त अपने घर पर हैं खुद को इस बीमारी से बचाने के लिये हर तरह की सावधानी बरत रहे हैं और साथ ही सोशल मीडिया के जरिये लोगों से भी इससे बचने की अपील कर रहे हैं।
और पढ़ें: विराट कोहली-बाबर आजम से ज्यादा महान खिलाड़ी बन सकता है यह पाकिस्तानी प्लेयर: रमीज रजा
भारतीय कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आते हैं और इस बीच इस बीमारी से बचने के लिये आये दिन कभी वीडियो या फिर कभी ट्वीट के जरिये लोगों के बीच जागरुकता भरा संदेश देते रहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कप्तान विराट कोहली का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह इस वायरस से बचने के लिये अपनी एक महिला फैन के साथ सेल्फी खिंचाने से इंकार कर देते हैं।
और पढ़ें: जब पाकिस्तान में होटल अरेस्ट हुआ यह साउथ अफ्रीकी गेंदबाज, सुनाई पूरी आपबीती

महिला फैन के साथ सेल्फी से किया इंकार
दुनिया भर में कहर की तरह टूट रहे इस वायरस के चलते लोगों के एक दूसरे के संपर्क में आने से सावधानी बरतने के लिये कहा जा रहा है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इसका अनुसरण किया और जब वह एयरपोर्ट से निकल रहे थे तो एक महिला फैन ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया और आगे बढ़ गये।
विराट कोहली के इस बेरुखे अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
— Anpadh educated (@PRINCE3758458) March 19, 2020 |
विराट ने गुजारिश पर नहीं दिया ध्यान, देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे विराट कोहली ने महिला फैन की गुजारिश तक पर ध्यान नहीं दिया और सीधा आगे बढ़ गये। वैसे यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कब की है लेकिन उम्मीद जताई जा रही कि यह वीडियो भारत-साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के दूसरे मैच से पहले की है, जहां बारिश की वजह से पहला मैच धुल गया था और भारतीय खिलाड़ी दूसरे वनडे के लिये धर्मशाला से लखनऊ जा रहे थे। हालांकि कोरोना वायरस के चलते पूरी सीरीज को ही आगे रद्द कर दिया गया।

खेल जगत पर छाया हुआ कोरोना का कहर
कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण कई क्रिकेट सीरीज स्थगित हो चुकी हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम के सदस्य भी इस सप्ताह की शुरुआत में स्वदेश लौट चुके हैं। उन्होंने पहुंचने के बाद अकेले रहने की सलाह दी गई है। कोरोनावायरस के कारण बीसीसीआई ने सभी घरेलू टूर्नामेंट रद्द कर दिए जबकि आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। आईपीएल पर अब तक स्पष्ट शब्द नहीं आए हैं और संभावना जताई जा रही है कि इसे जुलाई-अगस्त तक आगे बढ़ाया जा सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
