वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी शिवनारायण चंद्रपॉल ने बताया कौन है दुनिया का नंबर 1 बल्लेबाज
नई दिल्ली। क्रिकेट की बात जब भी की जायेगी तो इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद अगर सबसे ज्यादा किसी टीम ने प्रभावित किया है तो वह है वेस्टइंडीज की टीम ने। विश्व कप की शुरुआत होते ही लगातार 2 विश्व कप जीतने वाली कैरिबियाई टीम भले ही आज के समय में काफी कमजोर नजर आती हो लेकिन एक दौर ऐसा था जब वेस्टइंडीज की पूरी प्लेइंग इलेवन सिर्फ दिग्गज खिलाड़ियों से भरपूर थी। विंडीज के महान खिलाड़ियों की लिस्ट में एक नाम पूर्व बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल का भी है जो कि कुछ दिन पहले तक भारत में ही थे। वह सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरुक बनाने के लिये अनअकेडमी की ओर से आयोजित कराई गई रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में वेस्टइंडीज लेजेंड्स टीम का हिस्सा थे।
और पढ़ें: जनता कर्फ्यू को सफल बनाने पर सचिन-रैना समेत इन खिलाड़ियों ने ऐसे कहा थैंक्यू, देखें वीडियो
ब्रायन लारा की कप्तानी में इस सीरीज का पहला मैच भारत के खिलाफ ही खेला गया जिसमें शिवनारायण चंद्रपॉल ने अर्धशतक लगाया। हालांकि कोरोना वायरस के तेजी से फैलते संक्रमण को देखते हुए इस सीरीज को रद्द कर दिया गया। इस बीच इस दिग्गज कैरिबियाई खिलाड़ी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी नजर में कौन सा खिलाड़ी इस वक्त दुनिया में नंबर 1 है।
और पढ़ें: एमएस धोनी की वापसी पर पूर्व चयनकर्ता का बड़ा बयान, बताया क्यों टीम इंडिया में जगह मुश्किल

चंद्रपॉल ने बताया क्यों है यह खिलाड़ी दुनिया का नं 1 बल्लेबाज
चंद्रपॉल ने स्पोर्टस्टार को दिये एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी नजर में भारतीय कप्तान दुनिया के नं 1 बल्लेबाज हैं और उनके पसंदीदा खिलाड़ी भी हैं।
उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से विराट कोहली दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज है। वह अपने खेल के सभी पहलुओं पर काम कर रहे हैं और परिणाम भी देखने को मिल रहा है। वह अपनी फिटनेस और स्किल्स पर कड़ी मेहनत कर रहे है। आप उसे कड़ी मेहनत करते हुए देखते हैं और वह उन लोगों में से एक है जो हमेशा अच्छा करना चाहता है। उन्होंने इसे साबित भी किया है। इसके लिए आपको उनका श्रेय देना होगा। इतने लंबे समय तक अपने खेल में शीर्ष पर बने रहना आसान नहीं है। वह अपने काम में लग गए और परिणाम सबके सामने है।'

टी20 विश्व कप में कौन सी टीम है फेवरिट
वेस्टइंडीज के इस दिग्गज खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया में इसी साल होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर अपनी पसंदीदा टीम के बारे में भी बताया और यह जानकारी भी दी की वह खिताब जीतने की दावेदार क्यों है।
उन्होंने कहा,' मुझे लगता है यह टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच कोई एक टीम जीतेगी। मौजूदा समय में देखा जाये तो लगभग हर टीम अपने घर पर खिताब जा रही है तो उसे देखते हुए ऑस्ट्रेलिया का पक्ष ज्यादा मजबूत होता है। और उसे उसके घर में कोई धूल चटा सकता है तो मेरी नजर में वह भारतीय टीम है।'

वेस्टइंडीज की टीम को बताया विश्व कप का डॉर्क हॉर्स
शिवनारायण चंद्रपॉल से जब टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज का संभावनाओं को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह इस टूर्नामेंट की डॉर्क हार्स टीम होगी जो कि कुछ भी कर सकती है।
उन्हाहोंने कहा,' वेस्टइंडीज के पास हमेशा से छोटे फॉर्मेट के खिलाड़ी रहे हैं। फिर भी यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि आप उस दिन कितना अच्छा प्रदर्शन करते हैं क्योंकि टी-20 किसी भी कोई भी जीत सकता है। हमारे पास बहुत सारे मैच विजेता हैं और यही हमारे लिए अच्छी बात है।'
आपको बता दें कि इस साल ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में अक्टूबर-नवंबर महीने में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
