T20: फाइनल में फ्लॉप हुई हार्दिक पांड्या की बल्लेबाजी, जमकर पिटे भुवनेश्वर कुमार
नई दिल्ली। पीठ में चोट के बाद मैदान पर वापसी कर रहे हार्दिक पांड्या ने पहली घरेलू सीरीज के रूप में 16वें डीवाई पाटिल टी20 कप में शिरकत की जिसमें वह रिलायंस 1 टीम की ओर से खेलते नजर आये। इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान हार्दिक पांड्या का नाम चारों तरफ गूंजता हुआ देखने को मिला। भारतीय टीम के इस हरफन मौला खिलाड़ी ने वापसी के बाद कई ताबड़तोड़ पारियों खेली और अपनी फिटनेस की गूंज चयनकर्ताओं तक पहुंचाई ताकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज के लिये उनके नाम पर विचार किया जा सके।
और पढ़ें: BAN vs ZIM: 3 दिन भी नहीं टिक सका तमीम इकबाल का यह रिकॉर्ड, लिटन दास ने तोड़ा
हालांकि पूरे टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी का लोहा मनवाने वाले हार्दिक पांड्या इस कप के फाइनल मुकाबले में फ्लॉप हो गये और नतीजन रिलायंस 1 की टीम को हार का सामना करना पड़ा।
और पढ़ें: IPL से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, करोड़ों में बिके इस खिलाड़ी ने खेलने से किया इंकार

तरे की बल्लेबाजी और लाड की गेंदबाजी ने जिताया खिताब
इंडियन ऑयल और रिलायंस 1 के बीच शुक्रवार को खेले गये 16वें डीवाई पाटिल टी20 कप के फाइनल मैच में इंडियन ऑयल की टीम ने रिलायंस 1 को 11 रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। इस खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडियन ऑयल की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 194 रन बनाये जिसका पीछा करने उतरी रिलायंस 1 की टीम 7 विकेट खोकर 183 रन ही बना सकी।
इंडियन ऑयल की इस खिताबी जीत के हीरो रहे मुंबई के कप्तान आदित्य तरे जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 75 रन बनाये जबकि गेंदबाजी में सिद्धेश लाड और आवेश खान ने रिलायंस 1 को बैकफुट पर धकेला।

भुवनेश्वर कुमार ने गेंदबाजी में लगाया अर्धशतक
इंडियन ऑयल के लिये आदित्य तरे के अलावा सलामी बल्लेबाज सुवेश पारकर ने भी 63 रनों की पारी खेली। रिलायंस 1 की ओर से कप्तान जयंत यादव सबसे कामयाब गेंदबाज साबित हुए जबकि वापसी के लिये जूझ रहे भुवनेश्वर कुमार सबसे महंगे गेंदबाज बनें। जहां कप्तान जयंत यादव ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किये वहीं भुवनेश्वर कुमार ने अपने 4 ओवर के स्पैल में 50 रन लुटा दिये।

बेकार गई शिखर धवन की अर्धशतकीय पारी, पांड्या पहली गेंद पर आउट
194 रनों का पीछा करने उतरी रिलायंस 1 के लिये सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 41 गेंद में 69 रनों की पारी खेली जो कि जीत के लिये नाकाफी रही। इस पारी के दौरान धवन ने 6 चौके और 2 छक्के लगाये। जबकि शानदार फॉर्म में चल रहे हार्दिक पांड्या पहली ही गेंद पर कैच आउट होकर वापस पवेलियन लौट गये।
इसके अलावा भी टीम लगातार विकेट खोती रही। इंडियन ऑयल के लिये सिद्धेश लाड ने 28 रन देकर 3 विकेट जबकि आवेश खान ने 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किये।

सेमीफाइनल में पांड्या ने लगाये थे 20 छ्क्के
इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पंड्या ने बीपीसीएल के खिलाफ 55 गेंद पर 158 रन बनाए। उनकी पारी के दम पर रिलायंस 1 ने 20 ओवर में चार विकेट पर 238 रन बनाए। बीपीसीएल ने कभी रेस में नजर नहीं आई और सिर्फ श्रेयस अय्यर (42) ही कुछ संघर्ष कर पाए। रिलायंस 1 की ओर से राहुल चाहर ने 21 रन देकर तीन विकेट लिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
