Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोरोना से बचने के लिए घर पर बंद डैरेन सैमी ने लिया अनोखा चैलेंज, जड़ दिया 'शतक'

नई दिल्ली। दुनिया भर में तेजी से फैल रहे और अपनी चपेट में ले रहे कोरोना वायरस से लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। इस महामारी से बचने के लिये सभी लोगों को क्वारेंटाइन (एकांतवास) में रहने की सलाह दी गई है। बहुत सारे शहर लॉकडाउन की स्थिति में है और लोगों के साथ खेल जगत की मशहूर हस्तियों ने भी खुद को घर में बंद कर लिया है। खेल जगत के ठप्प हो जाने की वजह से और अपने पसंदीदा खेल से दूर रहकर यह खिलाड़ी घर में ही कई तरह की एक्टिविटी करते नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: जावेद मियांदाद ने बताया किस भारतीय खिलाड़ी को करते हैं सबसे ज्यादा पसंद, बताई खूबियां

बोरियत खत्म करने के लिये यह खिलाड़ी कभी टॉइलेट रोल चैलेंज कर रहे हैं तो कभी होम क्रिकेट चैलेंज। इस बीच वेस्टइंडीज टीम के स्टार खिलाड़ी डैरेन सैमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसे ही चैलेंज का वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने 'शतक' भी ठोंक दिया।

और पढ़ें: कोरोना वायरस कहर के बीच जादूगर बनें 'श्रेयस अय्यर', बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

डैरेन सैमी ने किया अनोखा चैलेंज, जड़ दिया शतक

डैरेन सैमी ने किया अनोखा चैलेंज, जड़ दिया शतक

कोरोना वायरस की वजह से इन दिनों घर पर वक्त बिता रहे डैरेन सैमी ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह बैट हिटिंग चैलेंज करते नजर आ रहे हैं। इस खास चैलेंज में डैरेन सैमी को अपने बैट से गेंद को बिना नीचे गिरे हिट करना है। वह ऐसा करते हुए शतक लगा देते हैं और एक बार में बिना रुके 107 बार गेंद को हिट करते हैं।

देखें डैरेन सैमी के अनोखे चैलेंज का वीडियो

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए डैरेन सैमी ने कैरिबियाई प्रीमियर लीग को और कई खिलाड़ियों को टैग करके ऐस करके दिखाने का चैलेंज दिया है। उन्होंने खिलाड़ियों को चैलेंज दिया कि वो उनके रिकॉर्ड को तोड़कर दिखायें।

कैरिबियन प्रीमियर लीग ने भी इस वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रिट्वीट करते हुए लिखा है कि हमें सीपीएल 2020 का पहला सेंचुरियन मिल गया है।

सैमी का डांसिंग वीडियो भी हुआ था वायरल

बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग में बड़ा नाम डैरेन सैमी बीते दिनों अपने घर सेंट लुसिया पहुंचने में कामयाब रहे, जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर नाचते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें सैमी अपने चेहरे को मास्क से और आंखों को बड़े ग्लास से कवर करे नजर आ रहे थे।

इससे पहले कोरोना वायरस से लोगों को आगाह करते हुए 14 दिनों के अलगाव में रहने का फैसला भी किया था। 36 वर्षीय सैमी ने लोगों को स्वच्छता के साथ हाथ धोने और घर के भीतर रहने की भी अपील की थी।

Story first published: Monday, March 23, 2020, 14:53 [IST]
Other articles published on Mar 23, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+