IPL 2020: ब्रैंडन मैकलम ने बताया RCB से क्यों बेहतर है चेन्नई सुपर किंग्स की टीम
नई दिल्ली। दुनिया भर में कोहराम मचाने वाले कोरोना वायरस की वजह से भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े फ्रैंचाइजी टूर्नामेंट आईपीएल के 13वें सीजन पर ग्रहण लगा हुआ है और मुश्किल है कि इस साल इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन भी हो सके। इस बीच न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकलम ने बताया कि आईपीएल की दो बड़ी टीमों चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच में ऐसा क्या फर्क है जो एक टीम इतनी ज्यादा सफल और दूसरी सबसे असफल टीम बनी हुई है।
और पढ़ें: 3 कारण जिनके चलते रोहित शर्मा नहीं श्रेयस अय्यर बनेंगे भारतीय टीम के अगले कप्तान
आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों में कभी भी स्टार खिलाड़ियों की कमी नहीं रही है, लेकिन दोनों टीमों के लिये रिजल्ट हमेशा अलग रहा है। जहां चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब तक 3 बार खिताब जीत चुकी है और लगभग हर सीजन प्लेऑफ में पहुंचने वाली इकलौती टीम है, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आज तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई है।
और पढ़ें: अश्विन को फिर याद आया मांकड़िंग विवाद, कोरोना से बचने के लिये लोगों से की मजेदार अंदाज में अपील

शानदार कप्तानी के बावजूद दोनों टीमों में है फर्क
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दोनों टीमों की ओर से खेल चुके न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ब्रैंडन मैकलम ने दोनों टीमों के बीच के फर्क को बताया। उन्होंने बताया कि एक टीम के कप्तान विराट कोहली है और दूसरे को एमएस धोनी, दोनों ही कप्तानों के पास खेल को लेकर गजब का नजरिया है, जिसके चलते दोनों अपनी टीम को ऊर्जा प्रदान करते हैं।
मैकलम ने सिल्ड बैरी क्रिकेट के एक पोर्टल क्रिकेट 2.0, इनसाइड द टी20 रिवोल्यूशन से बात करते हुए इस बात को लिखा कि आखिर क्यों सफल कप्तान होने के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच इतना फर्क नजर आता है।

दोनों टीमों के बीच है यह बड़ा फर्क
ब्रैंडन मैकलम ने दोनों टीमों के बीच फर्क बताते हुए कहा कि एक टीम के चारों ओर इतना शोर है कि वह खुद की आवाज सुन नहीं पाते जबकि दूसरी इतनी शांत की वो हर मुश्किल परिस्थिति में रास्ता बना लेते हैं।
उन्होंने कहा, 'एक टीम चयन, भरोसे और काम को प्राथमिकता देती है तो दूसरी टीम परफेक्ट नजर आती है। उनके पास इस बात का कोई ब्लू प्रिंट नहीं होता कि उन्हें कैसे खेलना है। सीएसके बहुत कम शोर अपने आसपास होने देता है जबकि आरसीबी के आसपास बहुत शोर होता है।'

एल्बी मोर्केल ने भी कप्तान धोनी की तारीफ
मैकलमे ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लंबे समय तक खिलाड़ियों को साथ रखने के लिये जानी जाती है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिये अब तक हर सीजन में एमएस धोनी कप्तान रहे हैं। सीएसके की टीम में बहुत कम बार ऐसा हुआ है कि कोई बड़ा परिवर्तन हुआ है, यही वजह है कि चेन्नई 10 में से 8 बार यह टीम फाइनल में पहुंची है।
इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले एल्बी मॉर्कल ने भी टीम में कप्तान धोनी के प्रभाव की तारीफ की थी।
उन्होंने कहा, 'वह बड़ी भूमिका निभाते हैं। हम सब जानते हैं कि भारत में धोनी कितने महान हैं। वह टी-20 व्हाइट बॉल के बेस्ट खिलाड़ी हैं। एक खिलाड़ी के रूप में वह बेहतरीन हैं और अगर वह कप्तान हैं तो वह बेस्ट हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
