For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

कोरोना वायरस का कहर: FIH ने 17 मई तक रद्द किये प्रो लीग मैच, भारतीय टीम पर भी असर

नई दिल्ली। दुनिया भर में आतंक मचाने वाले कोरोना वायरस के खतरे को बढ़ता हुआ देखकर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन (एफआईएच) ने प्रो लीग के तहत होने वाले सभी हॉकी मैचों को 17 मई तक के लिये स्थगित कर दिया है। पहले हॉकी फेडरेशन ने प्रो लीग के सभी मैचों को सिर्फ 15 अप्रैल तक के लिये टाला था लेकिन इसके बढ़ते दुष्प्रभाव और संक्रमण को देखते हुए एफआईएच ने इसे 17 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है। प्रो लीग के मैचों के टलने की वजह से जिन देशों पर असर पड़ा है उनमें भारत के भी कई मैच शामिल हैं।

हॉकी को संचालित करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी खेल संस्था एफआईएच ने इसको लेकर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की जिसमें उन्होंने समय सीमा को बढ़ाने की जानकारी दी है।

और पढ़ें: COVID-19: मैरी कॉम पर लगा लापरवाही का आरोप, तोड़ा WHO का बड़ा नियम

इस बयान में कहा गया है, 'कोविड-19 प्रकोप के ताजा घटनाक्रम के आधार पर और दुनियाभर में संबंधित सार्वजनिक अधिकारियों की प्रतिक्रिया के आधार पर एफआईएच ने सभी भागीदार राष्ट्रीय महासंघ के समर्थन से एफआईएच हॉकी प्रो लीग को स्थगित करने की समयसीमा 17 मई तक बढ़ाने का फैसला किया।'

गौरतलब है कि प्रो लीग के अनुसार भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 25 और 26 अप्रैल को जर्मनी के खिलाफ बर्लिन में दो मैच खेलने थे। वहीं 2 और तीन मई को भारतीय पुरुष हॉकी टीम को लंदन में ग्रेट ब्रिटेन की टीम का सामना करना था। इसके बाद भारतीय टीम 23 और 24 मई को न्यूजीलैंड की मेजबानी करनी है और फिर उसे 5 और 6 जून को अर्जेंटीना से भिड़ने के लिए जाना है।

और पढ़ें: कोरोना वायरस कहर के बीच जादूगर बनें 'श्रेयस अय्यर', बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

भारत का एफआईएच प्रो लीग में आखिरी मुकाबला स्पेन से होगा जिससे उसे वैलेंसिया में 13 और 14 जून को खेलना है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया अपने आगामी मैचों के लिए यूरोप का दौरा नहीं करने का पहले ही फैसला कर चुके हैं।

Story first published: Sunday, March 22, 2020, 15:33 [IST]
Other articles published on Mar 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+