COVID-19: मैरी कॉम पर लगा लापरवाही का आरोप, तोड़ा WHO का बड़ा नियम

नई दिल्ली। दुनिया भर में लोग कोरोनावायरस की भयंकर स्थिति से जूझ रहे हैं। इसे लेकर लगातार लोगों के बीच जागरुकता फैलाई जा रही है और साथ ही लोगों से घर के अंदर रहने का आग्रह किया जा रहा है। सरकार की इस मुहीम में मशहूर हस्तियों से लेकर खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ी भरपूर सहयोग कर रहे हैं। वहीं इन सब के बीच भारत की दिग्गज महिला मुक्केबाज और राज्य सभा सांसद मैरी कॉम पर लापरवाही का आरोप लगा है। वह हाल ही में (13 मार्च) जॉर्डन से एशिया-ओसनिया ओलम्पिक क्वॉलिफायर खेल कर लौटी है, जिसके बाद उन्हें विश्व स्वास्थ संगठन (डब्ल्यूएचओ) के नियम के अनुसार विदेश से लौटने के बाद 14 दिन तक एकांतवास में रहना था।

हालांकि मैरी कॉम ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के इस नियम को दरकिनार करते हुए राष्ट्रपति भवन में 18 मार्च को आयोजित किये गये एक भोज का हिस्सा बनीं।

और पढ़ें: जावेद मियांदाद ने बताया किस भारतीय खिलाड़ी को करते हैं सबसे ज्यादा पसंद, बताई खूबियां

राष्ट्रपति रामानाथ कोविंद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने इस भोज की 4 तस्वीरों को पोस्ट किया है जिनमें से एक में मैरी कॉम भी साथ खड़ी नजर आ रही है।

फोटो ट्वीट करते हुए इस पोस्ट में लिखा है, 'राष्ट्रपति कोविंद ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सांसदों के लिए राष्ट्रपति भवन में ब्रेकफास्ट का आयोजन किया था।'

उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे जिनकी हाल ही में कोरोना वायरस से पीड़ित गायिका कनिका कपूर के साथ मिलने की तस्वीर सामने आई थी। रिपोर्ट के अनुसार ऐसी कयास लगाई जा रही है कि इस भोज के दौरान मैरी कॉम ने दुष्यंत सिंह से मुलाकात की थी।

और पढ़ें: कोरोना वायरस कहर के बीच जादूगर बनें 'श्रेयस अय्यर', बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

इस पर मैरी कॉम ने सफाई देते हुए कहा, 'जब से मैं जॉर्डन से आई हूं तब से मैं घर में हूं। मैं सिर्फ राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और दुष्यंत से मिली नहीं और न ही उनसे हाथ मिलाया। जॉर्डन से लौटने के बाद मेरा एकांतवास खत्म हो गया लेकिन मैं तीन-चार दिन के लिए घर जा रही हूं।'

इससे पहले भारतीय टीम के मुक्केबाजी कोच सैंटियागो नीव ने शुक्रवार को कहा था कि भारतीय टीम के खिलाड़ी जॉर्डन से लौटने के बाद 14 दिन के एकांतवास में हैं।

और पढ़ें: PSL 2020 से बाहर होने के बाद उमर अकमल पर गिरेगी बड़ी गाज, अब लग सकता है आजीवन बैन

नीव ने कहा, 'हमने 10 दिनों के आराम के बारे में सोचा था लेकिन अब यह 14 दिन का हो गया। इसलिए 10 दिन बाद मैं ट्रेनिंग प्रोग्राम बनाऊंगा और उन्हें भेजूंगा। इस पीरियड के बाद वह, अगर स्थिति दो सप्ताह में नहीं बदलती है तो हम इसी तरह अपना अभ्यास जारी रखेंगे।'

आपको बता दें कि राष्ट्रपति कोविंद भी दुष्यंत से मिलने के बाद एकांतवास में जा सकते हैं।

Story first published: Saturday, March 21, 2020, 17:01 [IST]
Other articles published on Mar 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+