जल्द होंगे भारतीय चयनकर्ता पद के लिये इंटरव्यू, BCCI-CAC के बीच हो रही बैठक
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और हाल ही में चयन के लिये खाली पदों पर नियुक्ति करने में मदद के लिये बनाई गई क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के बीच मंगलवार को पहली बैठक का आयोजन किया जायेगा। इस मीटिंग को सीएसी के मुख्य सदस्य और पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदनलाल की ओर से बुलाया गया है। 31 जनवरी नियुक्त की गई इस समिति की यह आधिकारिक रूप से पहली मीटिंग है।
और पढ़ें: IND vs NZ: भारतीय टीम में अनुशासन की कमी, दिग्गज खिलाड़ियों ने ट्वीट कर गिनाये हार के कारण
पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि बीसीसीआई और सीएसी की ओर से आयोजित इस आधिकारिक मीटिंग में चयनकर्ताओं के खाली पड़े 2 पदों के इंटरव्यू के लिया तारीख तय की जायेंगी हालांकि सीएसी ने इस बात पर सफाई देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि इस बारे में कोई बात नहीं हुई है।
और पढ़ें: खेलने में दिक्कत आ रही है तो ब्रेक लें, जानें क्यों विराट कोहली ने दिया ऐसा बयान

पहली बार BCCI से बैठक करने पहुंचेगी सीएसी
भारतीय चयनसमिति के मुख्य चयनकर्ता एमएसके. प्रसाद और गगन खोड़ा का कार्यकाल पिछले साल दिसंबर में समाप्त हो गया था जिसके बाद से इन दोनों के स्थान पर नियुक्ति की जानी है, जिसको लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने फरवरी में कहा था कि इस महीने के अंत तक दो नए चयनकर्ताओं का चुनाव हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) मंगलवार को यहां अपनी पहली बैठक करेगी, जिसमें दो राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। बीसीसीआई के संविधान के अनुसार चयनकर्ताओं के चयन की जिम्मेदारी तीन सदस्यीय सीएसी की है। लेकिन 31 जनवरी को नियुक्ति के बाद से इस समिति ने कोई बैठक नहीं की।

चयनकर्ताओं के पदों पर जानें क्या बोले मदनलाल
सीएसी के सदस्य मदनलाल ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि बैठक बुलाई गई है और लेकिन इस बैठक में चयनकर्ताओं के इंटरव्यू के लिये बात नहीं होगी। यह कल ही पता चलेगा कि इसमें क्या होगा।
उन्होंने कहा, 'हां, मुझे बीसीसीआई से फोन आया था और कल हमारी पहली औपचारिक बैठक हो रही है, लेकिन हम खाली पड़े चयनकर्ताओं के स्थान के लिए इंटरव्यू नहीं लेंगे। जाकर देखते हैं कि हमारी बैठक में क्या बातें होती हैं। मुझे अध्यक्ष सौरव गांगुली से मिलने की उम्मीद है।'

इंटरव्यू के लिये चयनकर्ताओं के नाम की होगी छंटनी
पूर्व भारतीय क्रिकेटरों मदन लाल, आरपी सिंह और सुलक्षणा नाईक की समिति निजी साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों की छंटनी करेगी। मदन लाल ने सोमवार को पुष्टि की कि वह बैठक के लिए मुंबई जा रहे हैं जबकि बीसीसीआई के एक सूत्र ने साफ किया कि इस बैठक का आयोजन उम्मीदवारों की छंटनी के लिए किया जा रहा है।
कोरोना वायरस के खतरे के कारण एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) की बैठक के लिए दुबई नहीं जाने वाले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली के मंगलवार को बीसीसीआई मुख्यालय में मौजूदा रहने की संभावना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
