PSL 2020: कॉलिन मुनरो ने इमरान ताहिर को कहा 'जोकर', मैदान पर भिड़े खिलाड़ी
नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग में रविवार को हुए मुकाबले में मुल्तान सुल्तान्स की टीम ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 9 विकेट से हराकर पहली बार प्लेऑफ के लिये क्वालिफाई किया। हालांकि मैदान पर कुछ ऐसा घटा जिसे क्रिकेट के चाहने वाले नहीं पसंद करेंगे। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज स्पिनर इमरान ताहिर का विकेट लेने के बाद सेलिब्रेट करने का अंदाज दुनिया भर में मशहूर है। हर कोई जानता है कि उन्हें विकेट लेने के बाद मैदान पर भागते हुए एक गोल चक्कर लगाना बेहद पसंद है। लेकिन ताहिर के इस सेलिब्रेशन की बदौलत रविवार को न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो काफी परेशान हो गये और गुस्से में आकर मैदान पर ही आपस में भिड़ गये।
और पढ़ें: 'जिनके खुद के घर शीशे...', पाकिस्तानी ट्रोलर्स को आकाश चोपड़ा ने दिया करारा जवाब
मैच के दौरान स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी जब इस्लामाबाद यूनाइटेड की ओर से खेलने वाले कॉलिन मुनरो ने गुस्से में आकर काफी तीखी बातें इमरान ताहिर से कही और इसकी बदौलत मैदान पर दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली।
और पढ़ें: T20: एलिसा हीली ने तोड़ा हार्दिक पांड्या का बड़ा रिकॉर्ड, शिखा पांडे के नाम दर्ज हुआ अनचाहा आंकड़ा

मुनरो-ताहिर के बीच मैदान पर हुई तीखी झड़प
पारी के पांचवे ओवर में कॉलिन मुनरो ने इमरान ताहिर की गेंद पर शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन गलत तरीके से जज करने के चलते गेंद सीधा सोहेल तनवीर के हाथों में चली गई। ताहिर हमेशा की तरह अपना फेमस सेलिब्रेशन करते नजर आये तभी कॉलिन मुनरो कुछ बोलते हुए नजर आये और ताहिर भी मुड़कर उनके पास पहुंचे और दोनों के बीच नौबत धक्का-मुक्की की आ गई। हालांकि मैदान पर खिलाड़ियों और अंपायर ने दोनों खिलाड़ियों को दूर किया और मामला शांत हुआ।
|
कॉलिन मुनरो ने ताहिर को कहा था जोकर
मैच के बाद पाकिस्तान के खेल पत्रकार साज सादिक ने ट्वीट कर बताया कि आखिरकार मैदान पर मुनरो ने ऐसा क्या कहा था जिसकी वजह से ताहिर भड़क गये।
उन्होंने ट्वीट किया,'मैं ताहिर का इस तरह का सेलिब्रेशन देखकर थक गया हूं, इसलिये मैंने उसे जोकर जिसे उसने गलत तरीके से लिया। उसके बाद उसने मुझे क्या कहा आपने देखा, खैर मैं इस बात को वहीं खत्म करता हूं।'

पहली बार प्लेऑफ में पहुंची मुल्तान की टीम
गौरतलब है कि बारिश से बाधित इस मैच में मुल्तान सुल्तान की टीम ने डक वर्थ लुईस नियम के तहत इस्लामाबाद यूनाइटेड को 9 विकेट से हराकर पहली बार प्लेऑफ में क्वालिफाई किया। इसके साथ ही वह पीएसएल में क्वालिफाई करने वाली पहली टीम भी बन गये।
बारिश के चलते मैच को 9 ओवर का कर दिया गया था। इस्लामाबाद ने निर्धारित 9 ओवर्स में 7 विकेट खोकर 91 रन बनाये जिसके जवाब में मुल्तान सुल्तान्स की टीम ने महज 7 ओवर में ही इसे हासिल कर लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
