विश्व कप के बाद पहली बार कीवी टीम में लौटे यह 3 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम का ऐलान
नई दिल्ली। भारत के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज में जबरदस्त जीत हासिल करने वाली न्यूजीलैंड को एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने जाना है। भारत के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला से पहले न्यूजीलैंड की टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी पड़ी थी जिसमें कंगारू टीम ने उसका जबरदस्त सफाया किया है। अब भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से जीत हासिल करने के बाद कीवी टीम को वनडे सीरीज के लिये ऑस्ट्रेलिया जाना है और इसके लिये न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है।
और पढ़ें: चयनकर्ता पद के लिये इन 5 खिलाड़ियों में होगी जंग, अगरकर का नाम दरकिनार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की पूरी स्ट्रेंथ जा रही है क्योंकि चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे खिलाड़ियों ने वापसी कर ली है।
और पढ़ें: BCCI ने घटाई IPL 13 की ईनामी राशि, जानें खिताब जीतने वाले को कितने रुपये मिलेंगे

बोल्ट, फर्ग्यूसन, हेनरी की चोट के बाद हुई वापसी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन ने टीम में वापसी की है। कीवी टीम के यह तीनों खिलाड़ी चोट के चलते वनडे टीम से बाहर चल रहे थे। ट्रेंट बोल्ट भारत के खिलाफ वनडे टीम का हिस्सा नहीं थे हालांकि 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में वह टेस्ट टीम का बने थे और गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 11 विकेट भी चटकाये थे।

विश्व कप के बाद पहली बार टीम में लौटे यह 3 खिलाड़ी
टीम में मैट हेनरी की वापसी घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन और फिटनेस साबित करने के बाद हुई है। वह पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट खेलकर अपनी साबित करने का प्रयास कर रहे थे। लॉकी फर्ग्यूसन भी चोट से वापसी करने के बाद 3 घरेलू मैच खेल चुके हैं जिसके बाद उन्हें राष्ट्रीय टीम में फिर से मौका दिया गया है। गौरतलब है कि आईसीसी विश्व कप 2019 के फाइनल के बाद पहली बार है जब यह तीनों खिलाड़ी ही न्यूजीलैंड की एकदिवसीय टीम में वापसी कर चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा है शेड्यूल
वहीं न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घोषित की गई वनडे टीम से हामिश बेनेट और स्कॉट कुग्गेलैन शामिल नहीं किया है। यह दोनों खिलाड़ी भारत के खिलाफ वनडे टीम का हिस्सा रहे थे। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 13 मार्च से खेला जाना है, पहला वनडे इंटरनेशनल मैच सिडनी में खेला जाएगा। इसके बाद 15 मार्च को मैच एक बार फिर सिडनी में ही खेला जाएगा, जबकि सीरीज का आखिरी मैच 20 मार्च को होबार्ट में खेला जाना है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए न्यूजीलैंड की वनडे टीम
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए न्यूजीलैंड की वनडे टीमः
केन विलियमसन (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डि ग्रैंडहोम, लॉकी फर्गसन, मार्टिन गप्टिल, मैट हेनरी, काइल जैमिसन, टॉम लैथम, जिमी नीशम, हेनरी निकोल्स, मिशेल सैंटनर, इश सोढ़ी, टिम साउदी, रॉस टेलर।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
