For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भुवनेश्वर में खेला जायेगा हॉकी का जूनियर विश्वकप, जारी हुआ शेड्यूल, जानें कब होंगे मैच

Hockey India
Photo Credit: Twitter/ Hockey India

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी फेडरेशन ने इस साल भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले जूनियर पुरुष हॉकी विश्वकप के लिये वेन्यू के साथ ही शेड्यूल का भी ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन 24 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में खेला जायेगा। ओडिशा के मुख्य मंत्री नवीन पटनायक ने जूनियर हॉकी विश्वकप की मेजबानी स्थल का ऐलान करते हुए ट्रॉफी का अनावरण किया है। सीएम नवीन पटनायक ने मेजबानी के अधिकार दिये जाने को लेकर कहा कि उन्हें इस टूर्नामेंट के आयोजन को लिये बहुत कम समय दिया गया है लेकिन वो देश के सम्मान को दांव पर लगा देखकर इसे बेहतरीन तरीके से आयोजित कराने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा,' मेजबानी के लिये हमें बहुत शॉर्ट नोटिस पर बताया गया है और इसका आयोजन करने के लिये कम समय दिया गया है, खासतौर से महामारी को ध्यान में रखते हुए इतने बड़े टूर्नामेंट का आयोजन कराना आसान नहीं होगा। लेकिन यह देश के सम्मान का सवाल है तो हम इसकी मेजबानी करने को तैयार हैं।'

और पढ़ें: जानें कितनी तेज है आईपीएल 2021 में फेंकी गई सबसे फास्ट गेंदे, टॉप 10 में है इस गेंदबाज का दबदबा

उल्लेखनीय है कि यह पहली बार नहीं है जब ओडिशा के कंधों पर इतने बड़े टूर्नामेंट के आयोजन के लिये शॉर्ट नोटिस पर मेजबानी का कार्यभार सौंपा गया है, हालांकि उस वक्त कोरोना महामारी नहीं थी। भुवनेश्वर ने साल 2017 में 22वें एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की मेजबानी की थी जिसे रांची में आयोजित कराया जाना था लेकिन बाद में उसके पीछे हट जाने के बाद 90 दिन के इस टूर्नामेंट की मेजबानी ओडिशा में की गई थी।

टोक्यो ओलंपिक्स में भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद ओडिशा और सीएम नवीन पटनायक की ओर से मिले समर्थन के लिये जमकर तारीफ की गई है। ओलंपिक खेलों में जहां महिला टीम ने चौथे पायदान पर खत्म किया और पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई तो वहीं पर पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। 1980 के बाद भारत ने पहली बार ओलंपिक खेलों में हॉकी का पदक जीता है।

और पढ़ें: मॉर्डन डे वीरेंदर सहवाग है यह भारतीय खिलाड़ी, संजय मांजरेकर ने की जमकर तारीफ

गौरतलब है कि ओडिशा में खेले जाने वाले जूनियर हॉकी विश्वकप के लिये ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमों ने अपना नाम वापस ले लिया है, जिसके बाद 16 टीमें जो इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनेंगी वो हैं भारत, पाकिस्तान, कोरिया, मलेशिया, साउथ अफ्रीका, एजिप्ट, बेल्जियम, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, द नीदरलैंडस, स्पेन, यूएसए, चिले और अर्जेंटीना का नाम शामिल है।

Story first published: Thursday, September 23, 2021, 20:35 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+