कोरोनावायरस से लड़ने के लिये 'पठान ब्रदर्स' ने बढ़ाया हाथ, जरूरतमंदों को दान किये 4000 मास्क
नई दिल्ली। दुनिया भर में तेजी से फैल रही संक्रामक बीमारी कोरोनावायरस के चलते लगभग हर देश में हाहाकार मचा हुआ है और सरकारें लॉकडाउन कर रही हैं। इस बीमारी के चलते ऐसा लग रहा है जैसे सब कुछ थम गया हो और सभी को इससे बचने के लिये घरों में एकांतवास लेने की अपील की जा रही है। इस बीमारी से लड़ने के लिये जहां खेल जगत के कई खिलाड़ी लोगों को सोशल मीडिया पर अपने संदेशों के जरिये जागरुक बनाने की कोशिश कर रहे हैं वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान और उनके भाई यूसुफ पठान ने इस महामारी से लड़ने के लिये सबसे एक कदम और आगे बढ़ाया है।
और पढ़ें: कोरोना वायरस: ईरान में फंसे पूर्व SRH क्रिकेटर के पिता, मदद के लिये लगाई गुहार
कोरोना वायरस की महामारी का सामना करने के लिये पठान ब्रदर्स ने गुजरात में लोगों के बीच मानवीय आधार पर 4000 मास्क का वितरण किया। इस बात की जानकारी खुद इरफान पठान ने अपने सोशल मीडिया पर दी जिसमें उन्होंने अपने भाई यूसुफ पठान को टैग करते हुए दान किये गये मास्क की फोटो शेयर की साथ ही एक बेहद शानदार संदेश लिखा।
उन्होंने लिखा, 'समाज के लिए अपना योगदान कर रहे हैं। जो भी लोग ऐसा कर सकते हैं, कृपया आगे बढ़ें और एक दूसरे की मदद करें लेकिन भीड़ इकट्ठा ना होने दे।'
और पढ़ें: रिकी पोंटिंग ने फिर याद दिलाई 2003 विश्व कप की शर्मनाक हार, फैन्स ने पूछा-बल्ले की स्प्रिंग तो दिखाओ
इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि यह तो बस शुरुआत है, वह आगे भी इस महामारी से लड़ने के लिये अधिक से अधिक मदद करते रहेंगे।
गौरतलब है कि इरफान पठान ने इसके साथ ही एक विडियो मेसेज भी पोस्ट किया जिसमें उन्होंने बताया कि यह सारे मास्क उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर महमूद खान पठान चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम पर खरीदे और इसे जरूरतमंदों में बांटने के लिये वड़ोदरा स्वास्थ्य विभाग को सौंपा जा चुका है।
और पढ़ें: सुरेश रैना के घर आया नन्हा मेहमान, फोटो शेयर कर बताया जूनियर रैना का नाम
आपको बता दें कि इरफान पठान के इस ट्रस्ट का संचालन उनके पिता की देख रेख में होता है। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस की महामारी से भारत में अब तक 8 लोगों की जान जा चुकी है और लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। चीन ने शुरुआत में इस वायरस को गंभीरता से नहीं लिया। उस पर आरोप लग रहे हैं कि लंबे वक्त तक उसने इस घातक वायरस की बात दुनिया से छिपाई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
