Women IPL को शुरु करने के लिये मिताली राज ने दिया फॉर्मूला, कहा- अब और इंतजार नहीं
नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोनावायरस के तेजी से फैले प्रकोप के बीच भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी और वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने बीसीसीआई को लेकर अपनी नाराजगी दर्ज कराई है। भारतीय महिला क्रिकेट के सीनियर खिलाड़ियों में से एक मिताली राज का मानना है कि अब समय आ गया है जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को महिला खिलाड़ियों के लिये आईपीएल आयोजित कराना चाहिये। मिताली का मानना है कि इसको लेकर अब और इंतजार नहीं करना चाहिये।
और पढ़ें: विराट कोहली या एमएस धोनी कौन है बेस्ट, शाहिद कपूर के जवाब ने जीता फैन्स का दिल
मिताली राज का मानना है कि पुरुषों की अपेक्षा महिला टूर्नामेंट को इतना लंबा करने की जरूरत नहीं है लेकिन इसकी शुरुआत 2021 से कर देनी चाहिये।
और पढ़ें: ब्रेट ली ने बताया कैसे जसप्रीत बुमराह को मिल सकती है गेंदबाजी में पुरानी धार

महिला आईपीएल शुरु करने का यही है सही वक्त
भारतीय वनडे टीम की कप्ताम मिताली राज का मानना है कि महिला खिलाड़ियों के लिये आईपीएल को शुरु करने के लिये और देर नहीं करना चाहिये, 2021 में इसे शुरु करने का सही वक्त है।
ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए मिताली ने कहा, 'मुझे निजी तौर पर लगता है कि उन्हें महिला आईपीएल अगले साल से शुरू कर देना चाहिए, चाहे वो छोटे स्तर पर और कुछ बदले हुए नियमों के साथ ही क्यों न हो जैसे कि पहले संस्करण में पांच या छह विदेशी खिलाड़ियों को खेलाने की छूट हो जो पुरुष आईपीएल में चार तक सीमित है।

मिताली ने दिया महिला आईपीएल को शुरु करने का फॉर्मूला
महिला कप्तान मिताली राज ने महिला खिलाड़ियों की संख्या में कमी के मुद्दे को स्वीकार करते हुए महिला आईपीएल को शुरु करने का फॉर्मूला बताया। उन्होंने कहा कि कहा कि मौजूदा फ्रेंचाइजियां टीम खरीद सकती हैं और पुरुष आईपीएल की तरह महिला आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों की संख्या को 4 की बजाय 5 या 6 किया जा सकता है।
मिताली ने कहा, 'मैं मानती हूं कि हमारे पास घरेलू खिलाड़ियों का ज्यादा पूल नहीं है, लेकिन उपाय यह हो सकता है कि मौजूदा फ्रेंचाइजियां टीम बनाए। अगर पांच या छह फ्रेंचाइजियां ही शुरुआत करती हैं तो भी अच्छा होगा क्योंकि किसी भी स्थिति में, बीसीसीआई चैलेंजर टूर्नामेंट में चार टीमें रखेगी।'

टी20 विश्व कप जीतने में मिलेगी मदद
मिताली राज का मानना है कि अगर महिला आईपीएल की शुरुआत हो जाती है तो भारतीय महिला टीम को अपना पहला टी20 विश्व कप जीतने में भी मदद मिलेगी। हाल ही में भारतीय टीम को टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
गौरतलब है कि बीसीसीआई ने पिछले 2 साल से महिला आईपीएल के प्रदर्शनी मैच जरूर कराये हैं लेकिन लगातार कहता रहा है कि पूरा टूर्नामेंट आयोजित कराने में वक्त लगेगा। इस साल भी महिला टी-20 चैलेंज में कुल सात मैच खिलाये जाने थे लेकिन इस समय कोरोनावायरस के कारण आईपीएल होने की संभावना भी बेहद कम नजर आ रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
