'लालची हो गये हैं पीएसएल मालिक', फ्रैंचाइजी मालिक के रवैये पर भड़के शोएब अख्तर
नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते लोगों की मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है तो वही दूसरी तरफ खेल जगत भी इस बीमारी की चपेट में ऐसा आया है कि लगभग दुनिया के हर देश ने कोई भी खेल टूर्नामेंट का आयोजन करने पर रोक लगा दी है और खिलाड़ियों को अपने घरों में रहने की हिदायत देते हुए शट डाउन कर दिया है। कोविड-19 के चलते रद्द होने वाले अहम टूर्नामेंट की बात करें तो इसमें भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज, इंडियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग जैसे सभी टूर्नामेंट को स्थिति में सुधार होने तक के लिये स्थगित कर दिया गया है।
और पढ़ें: Viral Video: हार्दिक पांड्या ने बताया कोरोना वायरस के बीच कैसे बोरियत करें खत्म
फैन्स और खिलाड़ियों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिये जहां सरकारें ऐसे कदम उठा रही हैं तो वहीं पाकिस्तान सुपर लीग के 2020 सीजन को रद्द करने के बाद लीग की एक फ्रैंचाइजी पेशावर जाल्मी के मालिक जावेद अफरीदी ने नाराजगी जताई है। उनका मानना है कि लीग को खत्म होने के लिये ज्यादा मैच नहीं बचे थे ऐसे में उसे एक सफल टूर्नामेंट के तौर पर समाप्त किया जा सकता है।
और पढ़ें: वसीम जाफर ने बताया टी20 विश्व कप में कैसे साथ खेल सकते हैं पंत, धोनी और राहुल

जानें क्या बोले पाकिस्तान जाल्मी के मालिक जावेद अफरीदी
पाकिस्तान जाल्मी के मालिक जावेद अफरीदी ने प्रो पाकिस्तान डॉट पीके से बात करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के चलते पीएसएल को स्थगित करने के निर्णय का मैं समर्थन करता हूं लेकिन मुझे लगता है कि लीग पूरी हो सकती थी।
उन्होंने कहा,' मैं लीग को स्थगित किए जाने के निर्णय का समर्थन करता हूं लेकिन निजी तौर पर मैं बाकी बचे मैच कराने का पक्षधर हूं। जब हम फ्रेंचाइजीज और पीसीबी के साथ मीटिंग के दौरान इस विषय पर चर्चा कर रहे थे तब मैंने यह मुद्दा उठाया था कि यह केवल 48 घंटो की बात है। ऐसे में पीएसएल के इस सीजन का आयोजन पूरा किया जाना चाहिए था।'

शोएब अख्तर ने लिया आड़े हाथ, जानें क्या बोले
वहीं फ्रैंचाइजी मालिक जावेद अफरीदी की नाराजगी सामने आने के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर काफी खफा हुए और उनकी इस बयानबाजी पर उन्हें आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि क्या पीएसएल टीम के मालिक इतने लालची हो गये हैं कि कोरोना वायरस के चलते इतना सब कुछ हो जाने के बावजूद मैच कराना चाहते हैं।
उन्होंने कहा,' मुझे समझ नहीं आता कि यह कैसे लोग हैं जिनका लालच इंसान की जान से बड़ा है। जरा सोच कर देखिये, भले यह कराची हो या लाहौर, अगर किसी तरह यह कोरोनावायरस का संक्रमण स्टेडियम में बैठे सभी लोगों को हो जाता है तो क्या हो सकता था। मेरी नजर में पीसीबी ने पहले ही इस लीग को स्थगित करने में 6 दिन की देरी कर दी थी और ऐसे में अगर आगे के मैच भी कराये जाते तो यह बहुत बड़ी गलती होती। लोगों की जान को खतरे में डालना एक सही निर्णय नहीं हो सकता है।'

लालची हो गये हैं पीएसएल मालिक
शोएब अख्तर ने पाकिस्तान जालमी के मालिक जावेद अफरीदी को करारा जवाब देते हुए कहा कि न जाने कितने लालची हो गये हैं लोग जो लोगों की जान से ज्यादा लीग को पूरा कराने पर ध्यान देने की बात कर रहे हैं।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते दुनिया भर में अब तक करीब 2 लाख से अधिक लोग इसका शिकार हो चुके हैं और करीब 8000 लोगों की मौत हो चुकी है। आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के अब तक करीब 150 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं जबकि तीन की मौत हो चुकी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
