'कॉन्फिडेंस मेरा, कब्र बनेगी तेरी', क्रिस गेल ने बोली ऐसी हिंदी के छूट जायेगी हंसी
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह मैदान पर जितना आनंद उठाने के लिये जाने जाते हैं वह उतना ही मैदान के बाहर भी मस्ती करते नजर आते हैं। कुछ ऐसा ही हाल कैरिबियाई टीम के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का भी है जो मैदान पर डांस से लेकर अपने मस्ती मजाक से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं और मैदान के बाहर भी साथी खिलाड़ियों के साथ अलग-अलग अंदाज में फन करते नजर आते हैं। भारतीय फैन्स को इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान उनका यह अंदाज काफी देखने को मिलता है।
और पढ़ें: ग्लैन मैक्सवेल ने फिर से रचाई सगाई, भारतीय अंदाज में मंगेतर ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
यही कारण है कि मैदान के अंदर और बाहर दोनों ही जगह युवराज सिंह और क्रिस गेल के बीच इतनी ज्यादा जमती है। टीम इंडिया के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर पर क्रिस गेल का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें यह कैरिबियाई खिलाड़ी हिंदी बोलने की कोशिश कर रहा है। यह वीडियो इतना मजेदार है कि इसे देखकर आपकी हंसी छूट जायेगी।
और पढ़ें: जयदेव उनादकट ने गर्लफ्रैंड रिनी संग की सगाई, शेयर की खूूबसूरत तस्वीर

युवराज सिंह ने शेयर की क्रिस गेल की फनी वीडियो
इस वीडियो में क्रिस गेल किसी फिल्म के हिंदी डॉयलॉग को दोहराने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि युवराज सिंह वीडियो में उनके पीछे छिपकर कुछ करने वाले होते हैं लेकिन इस कैरिबियाई खिलाड़ी की हिंदी सुनकर ही सब हसने लग जाते हैं और एक्ट पूरा नहीं हो पाता।
|
गेल की हिंदी सुनकर छूट जायेगी आपकी हंसी
वीडियो में क्रिस गेल कहते नजर आ रहे हैं कि 'कॉन्फिडेंस मेरा, कब्र बनेगी तेरी'। हालांकि इसके आगे का डॉयलाग वह पूरा नहीं कर पाते हैं लेकिन उनका स्टाइल इतना मजेदार होता है कि सभी कि हंसी छूट जाती है। वीडियो के दौरान युवराज सिंह भी दिखाई दे रहे हैं। वह क्रिस गेल के पीछे खड़े हैं। और जब गेल डॉयलॉग पूरा नहीं कर पाते हैं तो युवी अपनी हंसी नहीं रोक पाते।

आखिरी बार रोड सेफ्टी वर्ल्ड टी20 सीरीज में नजर आये थे युवराज
युवराज सिंह आखिरी बार मैदान पर रोड सेफ्टी वर्ल्ड टी20 सीरीज के दौरान इंडिया लेजेंडस की तरफ से खेलते हुए नजर आये थे। इस सीरीज की शुरुआात इसी महीने भारत में हुई थी लेकिन बाद में कोरोना वायरस के खतरे के चलते इसे रद्द कर दिया गया था।
5 देशों के पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों से सुसज्जित इस वर्ल्ड सीरीज के 2 लेग पूरे हो गये थे और सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में इंडिया लेजेंडस ने अपने पहले दोनों मैचों में जीत हासिल की थी लेकिन आखिरी लेग को बाद के लिये पोस्टपोन कर दिया गया।

IPL में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलेंगे क्रिस गेल
क्रिस गेल, इस बीच आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में खेलते नजर आएंगे। बीसीसीआई ने शुक्रवार को घोषणा की कि फिलहाल आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। शनिवार को बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने भी इस बात की पुष्टि की। गांगुली ने बताया कि यह टूर्नमेंट छोटा हो सकता है। आईपीएल पहले 29 मार्च को शुरू होना चाहिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
