Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बिक रहा है ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी का घर, 4 अप्रैल को है नीलामी

नई दिल्ली। दुनिया के महानतम स्पिन गेंदबाजों में से एक ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न इन दिनों एक बार फिर से चर्चा में हैं और इस बार वजह कुछ निजी है। ऑस्ट्रेलिया के इस महान स्पिनर ने मेलबर्न में स्थित अपने घर को बेचने का फैसला किया है। शेन वॉर्न ने यह घर साल 2018 में एस्सेनडन फुटबॉल क्लब के दिग्गज मैथ्यू लॉयड से खरीदा था। शेन वॉर्न ने यह घर करीब 5.4 मिलियन डॉलर यानी लगभग 40 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब इस घर की नीलामी अगले महीने 4 अप्रैल को होगी। शेन वॉर्न हमेशा से अपनी लग्जरी लाइफ के लिये जाने जाते रहे हैं ऐसे में उनका यह घर सुविधाओं से भरा हुआ है।

और पढ़ें: 'लालची हो गये हैं पीएसएल मालिक', फ्रैंचाइजी मालिक के रवैये पर भड़के शोएब अख्तर

इस घर की नीलामी अगले महीने 4 अप्रैल को होगी। शेन वॉर्न ने जब यह घर खरीदा था तो इसके लिए 5.4 मिलियन डॉलर की कीमत चुकाई थी वहीं मौजूदा समय के हिसाब से इस घर की कीमत 6.8 मिलियन डॉलर (51 करोड़ रुपये से अधिक) से 7.4 मिलियन डॉलर (55 करोड़ रुपये से अधिक) के बीच होने की उम्मीद है।

ऐसे में अगर नीलामी के दौरान शेन वॉर्न को उनके घर की अनुमानित कीमत भी मिलती है तो यह सौदा उनके लिये घाटे का साबित नहीं होगा। अगर उन्हें अनुमानित कीमत भी मिलती है तो 15 करोड़ रुपये का फायदा होगा। मेलबर्न स्थित इस घर में आधुनिक सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। बाथरूम अटैच्ड पांच बेडरूम, वाइन सेलर, बार, होम थिएटर, स्विमिंग पूल और स्पा समेत एशोआराम की तमाम साधन उपलब्ध हैं।

और पढ़ें: वसीम जाफर ने बताया टी20 विश्व कप में कैसे साथ खेल सकते हैं पंत, धोनी और राहुल

गौरतलब है कि शेन वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिये खेलते हुए 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट लेने का कारनाम किया था। वह इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने। इस लिस्ट में पहला नाम श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन का है जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 800 से ज्यादा विकेट लेने का फैसला किया।

Story first published: Friday, March 20, 2020, 14:10 [IST]
Other articles published on Mar 20, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+