Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Hockey Olympic Qualifier में रूस से भिड़ेगी भारतीय टीम, वरुण की जगह लाकड़ा टीम में शामिल

नई दिल्ली। भारत की पुरुष हॉकी टीम शुक्रवार को अपने से नीचे रैंकिंग की रूसी टीम के साथ ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबला खेलेगी। भारतीय टीम टोक्यो में अगले साल होने वाले ओलंपिक के लिए टिकट बुक करने की राह में दो मैच दूर है। मनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष टीम को 22वीं रैंक्ड रूसी टीम के खिलाफ संभावित विजेता माना जा रहा है। भारतीय टीम पांचवीं रैंक्ड है। वहीं कंधे की चोट के कारण भारतीय हॉकी टीम के डिफेंडर-ड्रैगफ्लिकर वरुण कुमार रूस के खिलाफ होने वाले अहम एफआईएच ओलम्पिक क्वॉलीफायर मैच में नहीं खेलेंगे। वरुण की जगह शुक्रवार और शनिवार को यहां कलिंगा स्टेडियम में होने वाले मैच के लिए बीरेंद्र लाकड़ा को टीम में शामिल किया जाएगा।

भारत के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, 'वरुण कुमार को सोमवार को प्रशिक्षण के दौरान कंधे में चोट लगी। तब से वह इलाज करा रहे हैं लेकिन दुर्भाग्य से इसमें किसी प्रकार का सुधार नहीं हुआ है।'

और पढ़ें: इन 6 खिलाड़ियों ने क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा बार पलटा मैच का पासा, जीता मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड

रीड ने कहा, 'हमारे मेडिकल स्टाफ ने सलाह दी है कि वरुण को कुछ हफ्तों के लिए आराम करने की आवश्यकता है इसलिए हमने उनकी जगह लाकड़ा को टीम में जगह देने का फैसला किया है जो 170 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और एक विश्व स्तरीय डिफेंडर हैं। वह बहुत अनुभवी हैं और भुवनेश्वर के परिस्थितियों को अच्छे से हैं जो उन्हें मुकाबला खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार बनाता है।'

कोच ग्राहम रीड ने हालांकि कहा है कि वह रूसी टीम को हल्के में लेने की गलती नहीं करेंगे क्योंकि एक मैच में खराब खेल भारत के ओलंपिक खेलने के सपने को तोड़ सकता है।

भारत के लिए मंदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, एसवी सुनील, रमनदीप सिंह, ललित उपाध्याय और सिमरनजीत सिंह अग्रिम पंक्ति में अहम भूमिका अदा करेंगे।

और पढ़ें: पाकिस्तान की तरफ से जिसने जीते सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच, वो टेस्ट में साबित हुआ फिसड्डी

ड्रैक फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह और बीरेंद्र लाकरा बैकलाइन में अपनी भूमिका के साथ न्याय करेंगे जबकि मिडफील्ड में कप्तान मनप्रीत के अलावा विवेक सागर प्रसाद, नीलकांत शर्मा और हार्दिक सिंह पर जिम्मेदारी होगी। गोलकीपर के तौर पर अनुभवी पूर्व कप्तान पीआर श्रीजेश पोस्ट की रक्षा करेंगे। कुल मिलाकर कलिंगा स्टेडियम में होने वाला यह मैच रोमांचक होने की उम्मीद है।

Story first published: Friday, November 1, 2019, 16:04 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+