For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020: ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया ने बुरी तरह रौंदा, 7-1 से हराया

Tokyo olympics
Photo Credit: PTI

नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में जारी ओलंपिक खेलों के दूसरे दिन भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ जहां पर उसे बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। मॉन्ट्रियल ओलंपिक्स के बाद भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली जीत हासिल करने का इंतजार अभी भी जारी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारतीय टीम को 6 गोल के बड़े अंतर से हराया और मैच में 7-1 से हराया। भारतीय टीम ने ओलंपिक्स खेलों में आखिरी बार मेलबर्न में 2-2 से बराबरी पर मैच खत्म किया था, हालांकि टीम को जीत नहीं मिल सकी है। भारतीय टीम ने शनिवार को खेले गये मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछड़ने के बाद वापसी की थी और 3-2 से जीत हासिल की थी।

रविवार को खेले गये इस मैच में भारतीय टीम पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर पाने में नाकाम रही जिसकी वजह से उसे इतनी बड़ी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि भारतीय फैन्स और टीम को निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिये आपको टॉप 4 में शामिल होना जरूरी होता है। ऐसे में भारतीय टीम के पास अभी भी 3 मैच है जिसमें वो बेहतर करके क्वार्टर फाइनल में जगह बना सकती है।

और पढ़ें: Tokyo 2020: मीराबाई चानू की जीत पर अभिनव बिंद्रा ने दिया बड़ा बयान, कहा- कई पीढ़ियों को मिलेगी प्रेरणा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में भारतीय टीम को 7वें ही मिनट में अपना पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन ऑफ शॉट होने के चलते वो उसे गोल में तब्दील कर पाने में नाकाम रही। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम को 10वें मिनट में लगातार दो पेनाल्टी कॉर्नर मिले, जिसमें पहले पेनाल्टी कॉर्नर में गोल कर पाने में नाकाम रही कंगारू टीम के लिये जेम्स बील ने पहला गोल दागा। पहले क्वार्टर के आखिरी मिनट में भारत को दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वो इसे फिर से गोल में तब्दील कर पाने में नाकाम रही।

वहीं पर दूसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने फिर से दबदबा बनाया और भारत के खिलाफ 3 गोल दागे। ऑस्ट्रेलिया ने 21वें, 22वें और 27 मिनट में गोल दागकर बढ़त को 4-0 कर दिया। दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की और पहले 2 मिनट में 3 पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किये।

और पढ़ें: Tokyo 2020: टिन-टिन के साथ मैच में नेशनल कोच से भिड़ी मनिका बत्रा, कहा- यह आदमी नहीं चाहिये

भारत के लिये दिलप्रीत सिंह ने 33वें मिनट में गोल दागकर टीम का खाता खोला, हालांकि यह भारतीय टीम के लिये आखिरी गोल भी रहा। वहीं पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तीसरे क्वार्टर में 2 गोल दागे जिसमें से एक पेनाल्टी शूट और दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर के चलते हासिल किया। आखिरी क्वार्टर में टिम ब्रैंड ने पीआर श्रीजेश को बेहतरीन तरीके से छकाते हुए 7वां गोल दागा और मैच को 6 गोल के अंतर से जीत लिया।

Story first published: Sunday, July 25, 2021, 16:50 [IST]
Other articles published on Jul 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+