For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020: ओलंपिक के पहले मैच में नीदरलैंडस की महिला टीम ने भारत को पीटा, महिला हॉकी में 5-1 से हराया

Tokyo olympics
Photo Credit: PTI

नई दिल्ली। जापान की राजधानी में शनिवार से ओलंपिक खेलों के पहले दिन का आगाज हो गया है जिसमें भारतीय हॉकी की महिला और पुरुष टीमों ने कैंपेन का आगाज किया। भारतीय पुरुष टीम ने शनिवार की सुबह न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए अपने पहले मैच में 3-2 से जीत हासिल कर कैंपेन में विजयी आगाज किया तो वहीं पर भारतीय महिला टीम ने शनिवार को नीदरलैंडस की महिला टीम के खिलाफ अपने अभियान का आगाज किया। हालांकि महिला टीम के लिये यह मैच पुरुष टीम की तुलना में काफी निराशाजनक रहा और उसे 1-5 से हार का सामना करना पड़ा।

नीदरलैंडस की महिला टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और पहले क्वार्टर के छठे मिनट में ही गोल दागकर बढ़त हासिल कर ली। नीदरलैंडस के लिये फेलिस अर्बर्स ने पहला गोल दागा। वहीं पर भारतीय महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल ने पहले क्वार्टर के 10वें मिनट में टॉप कॉर्नर पर बॉल मारकर पहला गोल हासिल किया।

और पढ़ें: Tokyo 2020: ओलंपिक में चिराग-सात्विक की जोड़ी का विजयी आगाज, ओपनिंग मैच जीता

इसके साथ ही भारतीय टीम ने स्कोर को बराबरी पर ला खड़ा किया। भारतीय डिफेंडर्स ने दूसरे क्वार्टर में शानदार खेल दिखाया और नीदरलैंडस की टीम को बैकफुट पर रख कर कोई और गोल करने से रोका। हालांकि इस दौरान भारतीय टीम ने 4 पेनाल्टी कॉर्नर दिये वहीं पर नीदरलैंडस की टीम ने एक भी पेनाल्टी कॉर्नर नहीं दिया। दूसरे क्वार्टर के खत्म होने तक भारत के लिये अच्छी बात यह रही कि उसके खिलाड़ियों ने इन पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील नहीं होने दिया।

वहीं पर तीसरा क्वार्टर भारत के लिये काफी निराशा भरा रहा जिसमें नीदरलैंडस की टीम ने पांचवे पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर 2-1 की बढ़त हासिल की। सविता पुनिया ने गेंद को डिफेंड कर नीदरलैंडस को गोल करने से रोका लेकिन नीदरलैंडस की टीम ने इसे वीडियो रेफरल के लिये दिया जिसके बाद इसे पेनाल्टी कॉर्नर दिया गया। नीदरलैंडस के लिये वेन गैफेन ने इस पेनाल्टी कॉर्नर का फायदा उठाकर गेंद को शानदार तरीके से डिफ्लेक्ट किया और दूसरा गोल हासिल किया।

और पढ़ें: Tokyo 2020: सुरिथा मुखर्जी की विजयी शुरुआत, ओलंपिक में पदक की उम्मीदें बरकरार

इसके बाद नीदरलैंडस की टीम नहीं रुकी और ज्यादा आक्रामक खेलते हुए फेलिस अर्बर्स ने अपना दूसरा गोल मारते हुए बढ़त को 3-1 पर पहुंचा दिया। इस गोल को हुए अभी 2 मिनट भी नहीं बीते थे कि नीदरलैंडस के लिये माटला ने एक और गोल दागकर बढ़त को 4-1 कर दिया। मैच के आखिरी क्वार्टर में भारतीय टीम ने एक बार फिर से पेनाल्टी कॉर्नर दिया जिसके जुर्माने के रूप में उसे 5वां गोल मिला। नीदरलैंडस की टीम ने भारत को 5-1 से मात देकर पहला मैच अपने नाम किया। अब भारतीय टीम को ओलंपिक में अपनी उम्मीदें बरकरार रखने के लिये सोमवार को जर्मनी के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी।

Story first published: Saturday, July 24, 2021, 18:56 [IST]
Other articles published on Jul 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+