IND vs SA: धर्मशाला में बड़ा रिकॉर्ड बनाने की कगार पर हार्दिक पांड्या, खास लिस्ट में होंगे शामिल
नई दिल्ली। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में गुरुवार को होने वाले वनडे मैच से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की सीरीज का आगाज हो रहा है। भारतीय टीम के लिये इस सीरीज में चोट से जूझ रहे कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उबरकर अपनी फिटनेस साबित की है और टीम में वापसी की है। इस लिस्ट में भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन हैं जो कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में चोटिल हो गये थे, वहीं भुवनेश्वर कुमार स्पोर्टस हार्निया की सर्जरी के बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं।
और पढ़ें: T20: फिर फ्लॉप हुआ ब्रायन लारा का बल्ला, रोड्स-मोर्केल ने ठोंका 50, 6 विकेट से जीता अफ्रीका
साथ ही भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या भी वापसी कर रहे हैं जो कि पीठ की सर्जरी के चलते करीब 6 महीने से मैदान से दूर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत को इन दिग्गज खिलाड़ियों की कमी महसूस हुई थी जहां पर उसे 3-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। हालांकि टीम में हार्दिक पांड्या की वापसी से संतुलन नजर आ रहा है। इस बीच हार्दिक पांड्या धर्मशाला में एक बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम करने के मुकाम पर खड़े हैं।
और पढ़ें: IND vs SA: कोरोना वायरस से बचने के लिये BCCI ने जारी किये दिशानिर्देश, बताया- क्या करें क्या न करें

43 रन बनाते ही हार्दिक पांड्या के नाम हो जायेगा खास मुकाम
सितंबर में अपना आखिरी मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने के बाद हार्दिक पांड्या धर्मशाला में एक बार फिर से इसी टीम के खिलाफ मैदान पर वापसी कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस मैच में हार्दिक पांड्या के सामने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। धर्मशाला में होने वाले पहले वनडे मैच में हार्दिक पांड्या अगर 43 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह भारत के लिये 1000 रन और 50 विकेट हासिल करने वाले 13वें खिलाड़ी बन जायेंगे।

विश्व कप के बाद वनडे में पहली बार खेलेंगे हार्दिक पांड्या
वनडे मैचों की बात करें तो हार्दिक पांड्या ने अपना आखिरी मैच भारत के लिये पिछले साल विश्व कप सेमीफाइनल के रूप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था। वहीं टी20 प्रारूप में हार्दिक पांड्या ने अपना आखिरी मैच सितंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही बेंगलुरु में खेला था।
लोअर बैक की सर्जरी कराने के बाद पांड्या को लंबे समय तक क्रिकेट मैदान से दूर रहना पड़ा है। सर्जरी के बाद पांड्या का वजन काफी कम हो गया था। पांड्या ने पिछले तीन महीने में अपना वजन 68 से 75 किलोग्राम तक पहुंचाया है।

ऐसा रहा है पांड्या का अब तक का करियर
हार्दिक पांड्या ने भारत के लिए 11 टेस्ट, 54 वनडे इंटरनेशनल और 40 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उनके खाते में 532 टेस्ट, 957 वनडे इंटरनेशनल और 310 टी20 इंटरनेशनल रन दर्ज हैं। इसके अलावा वो 17 टेस्ट, 54 वनडे इंटरनेशनल और 38 टी20 इंटरनेशनल विकेट भी ले चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
