पूर्व दिग्गज ने बताया कौन है मौजूदा समय में इंडिया का बेस्ट स्पिनर, बोले- अश्विन में सुधार नहीं
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर दिलीप दोषी क्रिकेट में अच्छे स्पिनर्स न होने की वजह से काफी परेशान चल रहे हैं। भारतीय क्रिकेट के इस दिग्गज खिलाड़ी का मानना है कि फिलहाल क्रिकेट जगत में भले ही कई स्पिन गेंदबाजों के नाम लिये जाते हैं, बावजूद इसके मौजूदा हालात में सिर्फ कुछ ही खिलाड़ी हैं जिनके हाथों में पारंपरिक स्पिन की कला दिखाई देती है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए दिलीप दोषी ने बताया कि वर्तमान समय में बहुत कम ही ऐसे नाम है जिन्हें देखकर लगता है कि स्पिन गेंदबाजी सुरक्षित हाथों में है। ज्यादातर गेंदबाज बेहद साधारण स्तर की स्पिन गेंदबाजी कराते हैं।
और पढ़ें: अजिंक्य रहाणे का खुलासा, बताया- न्यूजीलैंड में क्यों फ्लॉप हुए थे भारतीय बल्लेबाज
दोषी ने बात करते हुए अपने हिसाब से मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर का नाम बताया साथ ही यह भी कहा कि वह रविचंद्रन अश्विन से नाखुश हैं, क्योंकि उन्होंने समय के साथ कुछ नहीं सीखा और उनकी नजर में वह भारत के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर नहीं हैं।
और पढ़ें: IND vs SA: टीम मैनेजमेंट के इस फैसले से धर्मशाला में खूब पिटेंगे भारतीय तेज गेंदबाज

दोषी ने बताया कौन है दुनिया का सर्वश्रेष्ठ स्पिन गेंदबाज
दोषी ने इंटरव्यू में बात करते हुए बताया कि मौजूदा समय में गेंदबाजों में न तो पारंपरिक स्पिन की कला दिखाई देती है और न ही वो हाव-भाव नजर आता है जिसे देखकर यह कहा जा सके आगामी पीढ़ियों के लिये स्पिन गेंदबाजी सुरक्षित है।
उन्होंने कहा,' अगर आप मुझसे पूछें तो मेरी नजर में मौजूद दौर के स्पिनर्स में नॉथन लॉयन ऐसे गेंदबाज हैं जिन्हें मॉडर्न डे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ कहा जा सकता है। उनके पास क्लासिकल एक्शन और साथ ही शानदार लय भी है। उनके अलावा मुझे किसी और गेंदबाज से कोई आशा नहीं है।'

अश्विन नहीं बल्कि यह है भारत का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर
दिलीप दोषी ने आगे बात करते हुए कहा कि उनकी नजर में हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा भारत के बेस्ट स्पिन गेंदबाज है न कि रविचंद्रन अश्विन, और उनके हिसाब से आर अश्विन को गलत ही अंगुली का स्पिन गेंदबाज कहा जाता है।
उन्होंने कहा,' मैंने पिछले कुछ वर्षों में अश्विन के प्रदर्शन का अवलोकन किया है और वह पिछले कुछ समय में बिल्कुल भी सुधार नहीं कर पाये हैं। मैं इस बात से इंकार नहीं करुंगा कि उनके प्रदर्शन में निरंतरता दिखाई देती है, पर मुझे लगता है कि वह इस दौरान अपने स्तर को बढ़ा नहीं पायें हैं, जहां पर उन्हें होना चाहिये। इसके पीछे कोई भी कारण हो लेकिन वह स्तर में इजाफा नहीं कर पाये हैं।'

विदेशों में आज भी अश्विन से ज्यादा जडेजा पर भरोसा
दिलीप दोषी ने कीवी दौरे की बात करते हुए कहा कि विदेशी पिचों पर आज भी अश्विन से टीम मैनेजमेंट को जडेजा पर भरोसा है, इसीलिये उन्होंने दूसरे मैच में बिठाकर जडेजा को मौका दिया गया। वह घरेलू पिचों पर भारत के नंबर 1 गेंदबाज हो सकते हैं लेकिन विदेशी पिचों पर उनकी तुलना में जडेजा ज्यादा भरोसेमंद नजर आते हैं।
आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अश्विन को बिठाकर रविंद्र जडेजा को मौका दिया गया था। कोच रवि शास्त्री ने इस बदलाव के बारे में बात करते हुए कहा था कि ऐसा नहीं है कि हमें अश्विन की गेंदबाजी से कोई कमी नजर आई है, लेकिन वह खुद जानते हैं कि बल्लेबाजी में वह योगदान नहीं दे सके जिसकी टीम को दरकार थी, ऐसे में जडेजा ज्यादा असरदार नजर आते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
