For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

PKL 2022: आखिरी डेढ़ में हरियाणा स्टीलर्स ने पलटा पासा, रोमांचक मैच में गुजरात जाएंटस को हराया

PKL 2021
Photo Credit: Pro Kabaddi league

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग के 8वें सीजन में रविवार को हरियाणा स्टीलर्स की टीम सीजन का अपना 5वां मैच खेलने के लिये गुजरात जाएंटस के सामने उतरी, जहां पर फैन्स को काफी उतार-चढ़ाव वाला लास्ट मिनट थ्रिलर मैच देखने को मिला। इस मैच के हाफ टाइम तक हरियाणा स्टीलर्स 22-8 से आगे चल रहे थे लेकिन गुजरात जाएंट्स ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए एक समय 34-31 की लीड ले ली। हालांकि मैच खत्म होने से महज डेढ़ मिनट पहले मीतू के सुपर रेड ने मैच का पासा पलट दिया। इस सुपर रेड से हरियाणा ने न सिर्फ स्कोर बराबर किया बल्कि 38-36 की स्कोर लाइन से गुजरात जाएंटस को हराकर सीजन की दूसरी जीत अपने नाम कर ली।

शेराटन ग्रैंड, व्हाइटफील्ड, बेंगलुरू में जारी वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन के 28वें मुकाबले में गुजरात पर मिली इस शानदार जीत ने हरियाणा को एक लिहाज से जीवनदान दिया है। इससे पहले हरियाणा के खाते में चार मैचों में सिर्फ एक जीत थी। गुजरात को पांच मैचों यह दूसरी हार मिली है लेकिन इस टीम ने जिस अंदाज में वापसी की थी, उसकी जितने भी तारीफ की जाए कम है।

और पढ़ें: IND vs SA: क्या जोहान्सबर्ग टेस्ट में भी पड़ेगा बारिश का असर, जानें कैसी है पांचो दिन की वेदर रिपोर्ट

इस अहम मुकाबले में दोनों टीमों ने सावधान शुरुआत की थी। छह मिनट बीतने पर स्कोर 3-2 से गुजरात के पक्ष में था। डू ओर डाई पर आए राकेश नरवाल को लपक कर रवि ने अपनी टीम को बराबरी दिलाई। इसके बाद कप्तान विकाश कंडोला ने अपनी डू ओर डाई रेड पर दो अंक लेकर पहली बार हरियाणा को लीड दी। गुजरात ने इसके बाद पलटकर नही देखा और 14 मिनट के भीतर गुजरात को दो बार आलआउट किया। पहली बार गुजरात को आलआउट कर हरियाणा ने 9-5 की लीड ली और फिर दूसरी बार आलआउट कर 18-6 की लीड ले ली। इस दौरान हरियाणा ने सिर्फ एक अंक दिया और वह भी बोनस में गया।

अपने पिछले मैच में बेंगलुरू बुल्स के हाथों बुरी तरह हारने वाली हरियाणा की टीम छह अंक लेने वाले अपने डिफेंस की सजगता और कप्तान विकाश तथा मीतू के शानदार रेड्स के बूते 18 मिनट के भीतर 22-8 की लीड ले चुकी थी। विकाश के नौ अंक हैं और वह सुपर-10 के करीब हैं। वह अब तक एक बार भी आउट नहीं हुए हैं। सुरेंदर नाडा ने आलराउंडर राकेश के खिलाफ गलती की और इस तरह पहले हाफ तक स्कोर 22-10 से हरियाणा के पक्ष में था।

ब्रेक के बाद एचएस राकेश ने अटैकिंग गैम खेलते हुए हरियाणा के तीन डिफेंडर्स को आउट किया। विकाश डू ओर डाई रेड पर थे लेकिन वह लपके गए। गुजरात ने स्कोर 14-22 कर लिया था। राकेश को सुपर टैकल कर इस्माइल ने हालांकि आलआउट बचा लिया। अब मीतू हरियाणा के लिए डू ओर डाई रेड पर थे और रवींदर पहले ने उन्हें टैकल कर स्कोर 15-24 कर दिया।

और पढ़ें: IND vs SA: 5 भारतीय खिलाड़ी जिन्हें साउथ अफ्रीका के वनडे दौरे पर मिलना चाहिये था मौका

राकेश के खिलाफ नाडा ने फिर गलती की। इस्माइल अपनी टीम का आलआउट बचाने गए और दो अंक लेकर वापस आए। राकेश ने अगली रेड पर हालांकि इस्माइल को आउट कर स्कोर 17-26 कर दिया। दो बार आलआउट टालने के बाद अंततः हरियाणा सिमट गया। स्कोर 20-27 हो गया था। राकेश ने 17 रेड्स में 14 अंक लेते हुए स्कोर 25-28 कर दिया।

मीतू ने हालांकि दो रेड अंक लेकर स्कोर 30-25 कर दिया। राकेश ने इसके बाद लगातार दो अंक लेते हुए स्कोर 27-30 कर दिया। हरियाणा का डिफेंस बिखर चुका था। कप्तान विकाश भी अंक नहीं ले पा रहे थे। डू ओर डाई रेड पर आए मीतू को लपक कर सुमित ने लीड दो की कर दी। हरियाणा को दूसरी बार आलआउट कर गुजरात ने पहली बार 32-31 की लीड ले ली।

हरियाणा को बैकफुट पर लाकर गुजरात ने 34-31 की लीड ले ली थी। दूसरे हाफ में अब तक गुजरात ने 9 के मुकाबले 24 अंक हासिल किए हैं। मीतू ने टो टच पर एक अंक लिया लेकिन एचएस राकेश ने नाडा को बाहर कर 3 की लीड कायम रखी। अब दो मिनट से भी कम समय बचा था। मीतू ने सुपर रेड के साथ गुजरात की डिफेंस तोड़ी और स्कोर 35-35 कर दिया। साथ ही उन्होंने करियर का दूसरा सुपर-10 पूरा किया।

विकाश अगली रेड पर गए लेकिन समय बर्बाद करके आ गए। राकेश अगली रेड पर थे और उन्हें टैकल कर हरियाणा ने लीड ले ली। इसी बीच विकाश ने अंक लेते हुए 37-35 की लीड ले ली। विकाश ने इसी के साथ अपना सुपर-10 पूरा किया। सुनील ने गुजरात को एक अंक दिलाया। विकाश मैच की अंतिम रेड पर गए लेकिन रविंदर ने गलती की और हरियाणा ने यह मैच जीत लिया।

Story first published: Monday, January 12, 2026, 10:45 [IST]
Other articles published on Jan 12, 2026
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+